लाइव न्यूज़ :

लाजपत नगर में स्पा मालिक से धन उगाही में कोविड-19 टीम का प्रवर्तन प्रभारी गिरफ्तार : एसीबी

By भाषा | Updated: August 26, 2021 15:48 IST

Open in App

दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने कोविड-19 टीम के प्रवर्तन प्रभारी और एक सिविल डिफेंस वालंटियर को लाजपत नगर इलाके में स्पा मालिकों को धमकाने और उनसे 50 हजार रुपये की उगाही के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कोविड-19 टीम के प्रवर्तन प्रभारी रविंदर सिंह मेहरा और सिविल डिफेंस वालंटियर इमरान खान के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, लाजपत नगर में ‘‘सूत्र स्पा’’ के मालिक हिमांशु मलिक ने एसीबी को शिकायत देकर आरोप लगाया कि मेहरा स्पा मालिकों को धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि मासिक रिश्वत नहीं देने पर उनके स्पा को सील कर दिया जाएगा। शिकायतकर्ता ने कहा कि स्पा मालिकों के पास वैध लाइसेंस है और वे कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। आरोप है कि आरोपी ने स्पा मालिकों से शुरू में प्रति महीने तीन लाख रुपये की राशि मांगी लेकिन बाद में एक लाख रुपये पर मामला तय हुआ। विशेष आयुक्त (एसीबी) एस. के. गौतम ने बताया कि 25 अगस्त को एसीबी की टीम ने ईस्ट ऑफ कैलाश में सपना सिनेमा के पास एक होटल के कमरे में आरेापी को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जिंंदा हैं या नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव