लाइव न्यूज़ :

शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए ‘‘रास्ता खाली’’ करो, अब हम बताएंगे शिवसेना क्या चीजः उद्धव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2019 20:34 IST

वह यहां होटल हयात में तीनों दलों के विधायकों की परेड में बोल रहे थे। इस दौरान राकांपा प्रमुख शरद पवार भी मौजूद थे। पवार ने कहा कि भाजपा ने सत्ता हथियाने के लिए उन राज्यों में भी सत्ता का दुरुपयोग किया जहां मतदाताओं ने उसे जनादेश नहीं दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देहमारे लिए रास्ता खाली करो : उद्धव ठाकरे ने विधायकों की परेड में भाजपा से कहा।मुंबई के पांच सितारा होटल में सोमवार की शाम 162 विधायकों की परेड कराने का निर्णय किया।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को भाजपा से कहा कि वह महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए ‘‘रास्ता खाली’’ करे।

वह यहां होटल हयात में तीनों दलों के विधायकों की परेड में बोल रहे थे। इस दौरान राकांपा प्रमुख शरद पवार भी मौजूद थे। पवार ने कहा कि भाजपा ने सत्ता हथियाने के लिए उन राज्यों में भी सत्ता का दुरुपयोग किया जहां मतदाताओं ने उसे जनादेश नहीं दिया था।

तीनों दलों के ‘महा विकास अघाडी’ ने अपनी शक्ति दिखाने के लिए मुंबई के पांच सितारा होटल में सोमवार की शाम 162 विधायकों की परेड कराने का निर्णय किया। इस कदम की घोषणा तीनों दलों के नेताओं द्वारा अपने पास सरकार गठन के लिए आवश्यक संख्या होने का दावा करने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र सौंपने के कुछ घंटे बाद की गई।

परेड में कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण भी मौजूद थे जिन्होंने कहा, ‘‘हम महज 162 नहीं, 162 से अधिक हैं। हम सब सरकार का हिस्सा होंगे। मैं सोनिया गांधी का धन्यवाद व्यक्त करता हूं जिन्होंने भाजपा को रोकने के लिए इस गठबंधन की मंजूरी दी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राज्यपाल को हमें सरकार गठन के लिए आमंत्रित करना चाहिए।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाआदित्य ठाकरेराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारसोनिया गाँधीSonia Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील