विख्यात कश्मीरी लेखक अजीज हाजिनी का निधन, जानिए इनके बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 12, 2021 01:44 PM2021-09-12T13:44:53+5:302021-09-12T13:45:35+5:30

उत्तरी कश्मीर के बांदीपुर जिले के सोनावारी के रहनेवाले अजीज हाजिनी जम्मू-कश्मीर के कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के सचिव के अलावा कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे और उन्होंने कई किताबें लिखीं।

Eminent Kashmiri Writer Aziz Hajini Passes After Brief Illness | विख्यात कश्मीरी लेखक अजीज हाजिनी का निधन, जानिए इनके बारे में

64 साल के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पारिवारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

Highlightsपीपुल्स कांफ्रेंस ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अल्लाह उन्हें जन्नत नसीब करे।जम्मू-कश्मीर के साहित्यिक क्षेत्र में एक बड़ी रिक्तता पैदा हो गई।हाजिनी के निधन पर कई संगठनों, राजनीतिक दलों और नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

श्रीनगरः विख्यात लेखक और जम्मू-कश्मीर के कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के पूर्व सचिव अजीज हाजिनी का शनिवार देर रात यहां निधन हो गया। वह 64 साल के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पारिवारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह हाजिनी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उत्तरी कश्मीर के बांदीपुर जिले के सोनावारी के रहनेवाले हाजिनी जम्मू-कश्मीर के कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के सचिव के अलावा कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे और उन्होंने कई किताबें लिखीं।

हाजिनी के निधन पर कई संगठनों, राजनीतिक दलों और नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने एक ट्वीट में कहा कि डॉक्टर हाजिनी के निधन से जम्मू-कश्मीर के साहित्यिक क्षेत्र में एक बड़ी रिक्तता पैदा हो गई। उनकी आत्मा को शांति मिले। वहीं पीपुल्स कांफ्रेंस ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अल्लाह उन्हें जन्नत नसीब करे।

Web Title: Eminent Kashmiri Writer Aziz Hajini Passes After Brief Illness

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे