लाइव न्यूज़ :

Election Flash Back: जोशी-शेखावत...सियासी दुश्मनी अपनी जगह, राजनीतिक दोस्ती अपनी जगह!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 19, 2018 07:13 IST

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी राजस्थान के एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो पहली विधान सभा से लेकर आजीवन एमएलए रहे.

Open in App

कहते हैं- राजनीति में दोस्ती और दुश्मनी स्थाई नहीं होती है, लेकिन अलग-अलग दलों में रहने के बावजूद राजनीतिक दोस्ती कैसे निभाई जा सकती है? यह राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत और राजस्थान के ही पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी से सीखा जा सकता है! राजस्थान की राजनीति में आज भी उनकी प्रत्यक्ष सियासी दुश्मनी और अप्रत्यक्ष राजनीतिक दोस्ती के कहे-अनकहे किस्से चर्चा में रहते हैं.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह सियासी तालमेल ही था जिसके कारण जोशी और शेखावत ने डेढ़ दशक से ज्यादा समय तक राजस्थान की सियासत में दबदबा कायम रखा. जोशी और शेखावत अपनी चुनावी सभाओं में एक-दूजे पर तीखे सियासी हमले करते और खुले मंच पर बहस की चुनौती भी देते, लेकिन कभी ऐसा मौका नहीं आया कि जनता को उनकी खुली बहस देखने का अवसर मिल पाता.

अस्सी के दशक के अंतिम विधानसभा चुनाव में हरिदेव जोशी बांसवाड़ा से चुनाव लड़ रहे थे. बोफर्स की आंधी में कांग्रेस की संभावनाएं कमजोर पड़ती जा रही थी. जोशी के सामने एक बार फिर 1977 जैसी चुनौती थी, क्योंकि विपक्ष में गठबंधन हो चुका था, लेकिन आश्चर्य! एकमात्र बांसवाड़ा विधानसभा सीट पर समझौता नहीं हुआ. 

जनता दल का कहना था कि यह उनकी परंपरागत सीट हैं, इसलिए वे ही चुनाव लड़ेंगे तो उधर भैरोसिंह शेखावत का माही गेस्ट हाउस में प्रेस से कहना था कि- बांसवाड़ा सीट पर भाजपा मजबूत है, इसलिए इस सीट को छोड़ नहीं सकते हैं! इसका परिणाम यह रहा कि त्रिकोणात्मक संघर्ष में हरिदेव जोशी चुनाव जीत गए!

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी राजस्थान के एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो पहली विस से लेकर आजीवन एमएलए रहे. वे आपातकाल के बाद चुनाव जीतने वाले कांग्रेस के भी एकमात्र पूर्व मुख्यमंत्री थे.

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया