लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में बुजुर्ग व्यक्ति ने पत्नी की जलती चिता पर छलांग लगाकर दी जान

By भाषा | Updated: August 25, 2021 17:31 IST

Open in App

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पत्नी की मौत से व्यथित एक बुजुर्ग अंतिम संस्कार के दौरान महिला की जलती चिता पर कूद गया और जलने से उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।यह घटना मंगलवार को जिले के गोलामुंडा ब्लॉक के सिआलजोडी गांव की है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक अंतिम संस्कार के बाद निलामणि सबर (65) के चार बेटे और रिश्तेदार परंपरा के अनुसार नजदीक के जलाशय में नहाने गए तो इस दौरान वह (सबर) अपनी पत्नी रायबड़ी (60) की जलती चिता पर कूद गए।उन्होंने बताया कि सबर की मौके पर ही मौत हो गई। वह गांव की ग्राम पंचायत समिति के पूर्व सदस्य थे। केगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक दामू पराजा ने बताया, “ हमने मौके पर मौजूद परिजनों व ग्रामीणों के बयान के आधार पर अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है।” उन्होंने कहा, “ पहली नजर में देखने से ऐसा लगता है कि व्यक्ति ने अत्यधिक दुखी होने के कारण यह कदम उठाया है। मामले में जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?