लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के बेनीताल को खगोल-ग्राम बनाने के प्रयास जारी: अधिकारी

By भाषा | Updated: August 28, 2021 16:18 IST

Open in App

चमोली जिला प्रशासन ने कर्णप्रयाग प्रखंड के बेनीताल को 'खगोल-गांव' के रूप में विकसित करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के नेतृत्व में एक टीम ने बृहस्पतिवार को बेनीताल का दौरा किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि आगामी परियोजना में पर्यटकों के बीच रुचि पैदा करने के लिए क्या किया जा सकता है।अधिकारियों ने कहा कि समुद्र तल से 2,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, बेनीताल जब बड़ी दूरबीनों और नाइट-विज़न गुंबद से लैस एक खगोल-गांव बन जाएगा तो आगंतुकों को सितारों, ग्रहों और खगोलीय घटनाओं का एक आसान और नज़दीकी दृश्य प्रदान करेगा। खुराना ने कहा कि पर्यटन विभाग बेनीताल में कॉटेज, पैदल पथ, टेंट प्लेटफॉर्म, रेस्तरां और दो पार्किंग स्थल भी बना रहा है। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) ने कहा कि विभाग ने परियोजना पर कुल 5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया है और प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी है। विभाग ने गढ़वाल मंडल विकास निगम को बेनीताल को खगोल-गांव के रूप में विकसित करने की जिम्मेदारी सौंपी है।उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए वन भूमि के हस्तांतरण के लिए प्रारंभिक मंजूरी पहले ही प्राप्त कर ली गई है।खुराना ने विभाग को सलाह दी कि वह तुरंत सिमली से बेनीताल तक सड़क की मरम्मत शुरू करे और अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मार्ग पर साइन बोर्ड लगाए।उन्होंने कहा, ''बेनीताल में पहले से ही अपने मनोहर स्थान के कारण पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता है। एक बार जब यह एक खगोल-गांव बन जाएगा, तो यह पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि के कारण स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील