लाइव न्यूज़ :

ED ने पत्रकार उपेंद्र राय के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट किया दाखिल, 23 करोड़ गड़बड़ी का है आरोप

By भाषा | Updated: October 27, 2018 03:04 IST

राय और अन्य चार के खिलाफ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राकेश सयाल के समक्ष पूरक आरोप पत्र दाखिल किया गया और धन शोधन मामले में उनके खिलाफ मुकदमा चलाये जाने का अनुरोध किया गया।

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संदिग्ध वित्तीय लेन-देन में कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किये गये पत्रकार उपेंद्र राय के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को पूरक आरोप पत्र दाखिल किया। उपेंद्र राय पर लगभग 23 करोड़ रुपये के धन शोधन का आरोप है।

राय और अन्य चार के खिलाफ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राकेश सयाल के समक्ष पूरक आरोप पत्र दाखिल किया गया और धन शोधन मामले में उनके खिलाफ मुकदमा चलाये जाने का अनुरोध किया गया। ईडी के विशेष सरकारी अभियोजकों एन के मत्ता और नितेश राणा द्वारा दाखिल अंतिम रिपोर्ट पर अदालत कल विचार करेगी।

इससे पूर्व इस मामले में दाखिल किये गये आरोप पत्र में ईडी ने आरोप लगाया था कि ‘‘ब्लैकमेल’’ और ‘‘जबरन वसूली’’ के जरिये अर्जित की गई 29 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को राय ने बेदाग के रूप में पेश किया था।

राय फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। उन्हें ईडी ने आठ जून को यहां तिहाड़ जेल में धनशोधन रोकथाम कानून के तहत गिरफ्तार किया था। उस दिन महज कुछ देर पहले उन्हें कथित जबरन वसूली और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से संबंधित सीबीआई मामले में जमानत मिली थी।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारतUP: कई शहरों में जमीन बेचना ओपी श्रीवास्तव पर भारी पड़ा, ईडी ने की कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं