लाइव न्यूज़ :

ईडी ने कहा- रॉबर्ट वाड्रा ने तथ्यों का छिपाया, कोर्ट ने चार सप्ताह का समय दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2019 14:42 IST

वाड्रा की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता के.टी.एस तुलसी ने ईडी के जवाब पर प्रत्युत्तर दायर करने के लिए थोड़ा समय मांगा और कहा कि दस्तावेज लगभग तैयार हैं। अधिवक्ता ने कहा कि ईडी ने दावा किया है कि वाड्रा ने उच्च न्यायालय के समक्ष अपनी याचिका में ठोस तथ्यों का छिपाया। हालांकि किसी तथ्य को नहीं छिपाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देतुलसी ने कहा, ‘‘ उन्होंने ईसीआईआर (प्रवर्तन मामले की सूचना रिपोर्ट) की प्रति नहीं दी और फिर वे कह रहे हैं कि मैंने तथ्यों को छिपाया।उन्होंने मुझे अदालत के आदेश के बाद ही ईसीआईआर रिपोर्ट दी। मैंने उन सभी तथ्यों को उजागर किया है, जिनकी मुझे जानकारी थी।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जवाब पर प्रत्युत्तर देने के लिए बुधवार को चार सप्ताह का समय दे दिया।

वाड्रा ने दरअसल धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के कुछ चुनिंदा प्रावधानों के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिस पर ईडी ने अपना पक्ष रखा था। न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा की पीठ ने मामले की आगे की सुनवाई के लिए 18 नवम्बर की तारीख तय की है।

वाड्रा की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता के.टी.एस तुलसी ने ईडी के जवाब पर प्रत्युत्तर दायर करने के लिए थोड़ा समय मांगा और कहा कि दस्तावेज लगभग तैयार हैं। अधिवक्ता ने कहा कि ईडी ने दावा किया है कि वाड्रा ने उच्च न्यायालय के समक्ष अपनी याचिका में ठोस तथ्यों का छिपाया। हालांकि किसी तथ्य को नहीं छिपाया गया।

तुलसी ने कहा, ‘‘ उन्होंने ईसीआईआर (प्रवर्तन मामले की सूचना रिपोर्ट) की प्रति नहीं दी और फिर वे कह रहे हैं कि मैंने तथ्यों को छिपाया। उन्होंने मुझे अदालत के आदेश के बाद ही ईसीआईआर रिपोर्ट दी। मैंने उन सभी तथ्यों को उजागर किया है, जिनकी मुझे जानकारी थी।’’

वाड्रा के करीबी सहयोगी मनोज अरोड़ा ने भी अपने खिलाफ दर्ज धनशोधन का मामला खारिज करने की मांग की है। रॉबर्ट वाड्रा पर लंदन के 12, ब्रायनस्टन स्क्वायर में 19 लाख पाउंड की सम्पत्ति खरीदने के मामले में धनशोधन का आरोप है। पीएमएलए के प्रावधानों के तहत मामले की जांच की जा रही है। अरोड़ा वाड्रा के ‘स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी एलएलपी’ का कर्मचारी और मामले में सह-आरोपी है। 

टॅग्स :कांग्रेसरॉबर्ट वाड्राप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह