लाइव न्यूज़ :

ईडी पीएफआई नेताओं की विदेश में संपत्ति होने के आरोपों की जांच कर रहा

By भाषा | Updated: December 11, 2021 21:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के नेताओं की अबू-धाबी में रेस्तरां सह बार सहित विदेश में कुछ संपत्ति होने के ‘आरोपों’ की जांच कर रहा है।

केंद्रीय एजेंसी यह जांच केरल में धनशोधन के मामले में संगठन के सदस्यों के ठिकानों पर हाल में मारे गए छापे के दौरान जब्त कुछ दस्तावेजों के बाद कर रही है।

ईडी ने शनिवार को यहां जारी बयान में कहा कि आठ दिसंबर को पीएफआई के सदस्य शफीक पेयथ के आवास जो संगठन इकाई एसडीपीआई पेरिंगाथुर, कन्नूर से जुडा है, पीएफआई के मलाप्पुरम में पेरमपादप्पु के डिविजनल अध्यक्ष बीपीअब्दुल रजाक, एर्णाकुलम के मुवाट्टुपुझा में पीएफआई नेता एमके अशरफ उर्फ तमर अशरफ/अशरफ खादर के मुन्नार के मनकुलम स्थित मुन्नार विला विस्टा परियोजना परिसर स्थित कार्यालय पर छापेमारी की कार्रवाई की गई थी।

बयान में बताया गया कि पीएफआई ने ‘‘ छापेमारी की कार्रवाई’ को बाधित करने की कोशिश की लेकिन एजेंसी को सीआरपीएफ के जवानों की सहायता मिली और इस दौरान ‘‘ अपराध में संलिप्तता का संकेत करने वाले दस्तावेज, डिजिटल उपकरण, विदेश से धन प्राप्त करने और विदेश में संपत्ति रखने के सबूत मिले।’’

ईडी ने बताया कि जब्त दस्तावेजों से संकेत मिला है कि पीएफआई मुन्नार विला विस्टा परियोजना सहित केरल में विभिन्न परियोजनाओं के जरिेये धनशोधन में संलिप्त है।

बयान में कहा, ‘‘पीएफआई नेताओं द्वारा अबूधाबी में बार सह रेस्तरां सहित विदेश में संपत्ति जमा करने के आरोप प्रवर्तन निदेशालय के संज्ञान में आए हैं जिसकी जांच की जा रही है।’’

छापेमारी के दिन पीएफआई के महासचिव ने वीडियो संदेश में दावा किया था कि ईडी की कार्रवाई उन्हें ‘प्रताड़ित’ करने के लिए है और संगठन ‘‘कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके’ से इसके खिलाफ लड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट