लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता अहमद पटेल के बेटे फैजल से ईडी ने की चौथी बार पूछताछ, जानें क्या है हजार करोड़ का स्टर्लिंग बायोटेक केस

By भाषा | Updated: September 6, 2019 03:30 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुताबिक गुजरात की कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक के कथित रूप से करोड़ों रुपये की बैंक धोखाधड़ी और धनशोधन के मामले में अहमद पटेल के पुत्र फैजल से पूछताछ की गई।

Open in App
ठळक मुद्देतीन बार पहले भी फैजल का बयान दर्ज किया जा चुका है।केंद्रीय जांच एजेंसी ने इससे पहले संदेसरा समूह के कर्मचारी सुनील यादव का बयान दर्ज किया था।

 वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल के पुत्र फैजल पटेल से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को फिर पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि गुजरात की कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक के कथित रूप से करोड़ों रुपये की बैंक धोखाधड़ी और धनशोधन के मामले में फैजल से पूछताछ की गई। अधिकारियों ने कहा कि फैजल का बयान धन शोधन रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया।

तीन बार पहले भी फैजल का बयान दर्ज किया जा चुका है। प्रवर्तन निदेशालय वडोदरा की कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक के प्रवर्तक संदेसरा बंधुओं के साथ फैजल के संबंधों तथा लेनदेन की जांच कर रहा है। एजेंसी ने जुलाई में इसी तरह से अहमद पटेल के दामाद इरफान सिद्दीकी का बयान भी रिकॉर्ड किया था। अहमद पटेल गुजरात से राज्यसभा सदस्य हैं। वह कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भी हैं।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने इससे पहले संदेसरा समूह के कर्मचारी सुनील यादव का बयान दर्ज किया था। बताया जाता है कि यादव ने ही फैजल पटेल और संदेसरा बंधुओं के बारे में बात की थी। आरोप है कि 14,500 करोड़ रुपये के बैंक रिण धोखाधड़ी मामले में दवा कंपनी और उसके प्रमुख प्रवर्तक --नीतिन संदेसरा, चेतन संदेसरा और दीप्ति संदेसरा-- शामिल हैं। ये सभी फरार हैं।

संदेसरा परिवार की प्रमुख राजनीतिज्ञों के साथ नजदीकी की भी प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहा है। केन्द्रीय जांच ब्यूरो और आयकर विभाग की भी उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और कर चोरी के मामले में जांच चल रही है। वर्तमान में संदेसरा परिवार के बारे में कहा जा रहा है कि वह नाइजीरिया में हैं जहां से भारत सरकार उनके भारत को प्रत्यर्पण किये जाने का प्रयास कर रही है।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयमनी लॉऩ्ड्रिंग मामला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारतUP: कई शहरों में जमीन बेचना ओपी श्रीवास्तव पर भारी पड़ा, ईडी ने की कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos