झारखंड अवैध खनन मामला: ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश को किया गिरफ्तार, कल दिन भर चली थी छापेमारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 25, 2022 09:27 AM2022-08-25T09:27:41+5:302022-08-25T12:54:15+5:30

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार देर रात प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। कल छापेमारी में प्रेम प्रकाश के घर से दो एके-47 राइफल भी मिले थे। बाद में ये बात सामने आई कि बरामद हथियार झारखंड के दो पुलिस कांस्टेबलों के थे। उन्हें बाद में निलंबित कर दिया गया।

ED arrests Hemant Soren aide Prem Prakash in connection with the alleged illegal mining case | झारखंड अवैध खनन मामला: ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश को किया गिरफ्तार, कल दिन भर चली थी छापेमारी

झारखंड: ईडी ने प्रेम प्रकाश को किया गिरफ्तार (फाइल फोटो)

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में अवैध खनन मामले में जारी धन शोधन जांच के संबंध में प्रेम प्रकाश नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि प्रकाश को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत बुधवार देर रात करीब दो बजे हिरासत में लिया गया।

प्रेम प्रकाश को आज रांची की एक अदालत में पेश किया जाएगा, जहां एजेंसी उसकी हिरासत की मांग करेगी। सूत्रो के अनुसार प्रेम प्रकाश के झारखंड में राजनेताओं से करीबी संबंध माने जाते हैं। प्रेम प्रकार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी करीबी बताया जा रहा है।

इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले, ईडी ने इस मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा और मिश्रा के सहयोगी एवं बाहुबली बच्चू यादव को गिरफ्तार किया था।

ईडी ने इस मामले की जांच के तहत बुधवार को रांची स्थित प्रकाश के परिसरों समेत झारखंड, बिहार, तमिलनाडु और दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कुछ स्थानों पर छापेमारी की और दो एके-47 राइफल तथा 60 कारतूस बरामद किये। बरामद हथियार झारखंड के दो पुलिस कांस्टेबलों के थे जिन्हें बाद में निलंबित कर दिया गया। 

Web Title: ED arrests Hemant Soren aide Prem Prakash in connection with the alleged illegal mining case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे