लाइव न्यूज़ :

ईडी ने फर्जी फर्मों की धनशोधन में मदद करने वाले आरोपी चार्टर्ड एकाउंटेंट को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: December 3, 2021 20:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हैदराबाद के एक चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) को 1,100 करोड़ रुपये के धनशोधन में फर्जी फर्मों की मदद करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सीए ने हांगकांग में फर्जी फंड भेजकर यह अपराध किया।

एचएआर एसोसिएट्स के सीए रवि कुमार को ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसे हैदराबाद की एक विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उसे नौ दिसंबर तक ईडी की हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

प्रवर्तन निदेशालय ने एक बयान में कहा कि उसे लिंक्युन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड और डॉकपे टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड जैसी कई चीनी-नियंत्रित कंपनियों के खिलाफ जांच के दौरान आरोपी सीए रवि कुमार की कथित अवैध गतिविधियों के बारे में पता चला, जिसने अवैध गेमिंग, डेटिंग और स्ट्रीमिंग एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर लाखों भोले-भाले ऑनलाइन उपयोगकर्ताओं के साथ फर्जीवाड़ा किया है।

ईडी ने कहा कि इन कंपनियों ने ‘‘ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से हजारों करोड़ रुपये एकत्र किए और फिर बालों के व्यापारियों को हवाला भुगतान, क्रिप्टो मुद्रा की खरीद और सिंगापुर को अवैध प्रेषण सहित विभिन्न तरीकों का उपयोग करके धन राशि को लूट लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

भारत अधिक खबरें

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी