लाइव न्यूज़ :

आर्थिक सर्वेक्षण 2017-18: भारतीय उद्योग परिसंघ के DG ने कहा, अगला साल विकास के लिए मजबूत रहेगा

By भारती द्विवेदी | Updated: January 29, 2018 21:10 IST

पिछले कुछ सालों में हुए सुधारों के परिणामस्वरूप अर्थव्यवस्था में वृद्धि हुई है और अगला साल भी विकास के मामले में काफी मजबूत रहेगा।'

Open in App

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2017-18 पेश किया है। वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए इस आर्थिक सर्वेक्षण पर भारतीय उद्योग परिसंघ (CII)के डायरेक्टर जनरल चंद्रजीत बनर्जी का बयान आया है। उनका कहना है- 'इस आर्थिक सर्वेक्षण से ये पता चलता है कि हम एक मजबूत विकास पथ पर हैं। पिछले कुछ सालों में हुए सुधारों के परिणामस्वरूप अर्थव्यवस्था में वृद्धि हुई है और अगला साल भी विकास के मामले में काफी मजबूत रहेगा।'

उन्होंने आगे कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार इनडाइरेक्ट टैक्स का दायरा अब पहले से बड़ा हो गया है और डायरेक्ट टैक्स के वसूली में काफी बढ़त हुई है। ये अर्थव्यवस्था के लिए बहुत अच्छा है। जीएसटी के दर का सामान्य होना भी ज़रूरी है।

बता दें कि इस सर्वेक्षण के मुताबिक इस वर्ष जीडीपी ग्रोथ 6.75 प्रतिशत रही जो अगले वित्त वर्ष में 7-7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसके अलावा आर्थिक सर्वेक्षण पेश करते हुए वित्त मंत्री ने रोजगार, कृषि पर जोर देने की बात कही। वित्त वर्ष 2018-19 का केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा।

टॅग्स :बजट 2018संसद बजट सत्र 2018अरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइस खास वजह से 'पिंक कलर' में पेश किया गया इकोनॉमिक सर्वे 2017-18

कारोबारइकोनॉमिक सर्वे 2017-18: करदाताओं की तादात में इजाफा; कृषि, शिक्षा और रोजगार पर फोकस

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम