लाइव न्यूज़ :

टॉप टैक्सपेयर्स के नाम पर सड़क और अस्पताल, आर्थिक सर्वे 2019 में दिये गये और भी कई सुझाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2019 17:03 IST

आर्थिक सर्वे 2019 में हर शहर के 10 बड़े टैक्सपेयर्स को सम्मानित करने का सुझाव भी दिया गया। सर्वे के मुताबिक, देश में अधिक से अधिक लोगों को टैक्स चुकाने की आदत को बढ़ावा देने के लिए सरकार को ऐसे कदम उठाने होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसर्वे में यह भी कहा गया है कि सर्वाधिक टैक्स देने वालों को सम्मानित करने से समाज को ये संदेश मिलेगा कि ईमानदारी से टैक्स भरने वाले लोग सम्मानित होते हैं। सरकार की यह भी प्लानिंग है कि ईमानदार टैक्सपेयर्स को इंसेंटिव प्रोग्राम के जरिए कुछ खास रिवॉर्ड भी दिया जाए। जिसके लिए सरकार ने साल  2018 में CBDT का गठन किया था। 

आर्थिक सर्वे 2019 में ये सुझाव दिये गए हैं कि हर शहर के 10 टॉप टैक्स देने वालों को सम्मानित किया जाना चाहिए। आर्थिक सर्वे में ईमानदारी से टैक्स भरने वालों को सम्मानित करने के लिए सुझाव भी दिए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि उनके सर्वाधिक टैक्स देने वालों के नाम पर सड़क, अस्पताल, कोई स्मारक या यूनिवर्सिटी का नाम रखा जा सकता है। 

आर्थिक सर्वे 2019 के मुताबिक देश में अधिक से अधिक लोगों को टैक्स चुकाने की आदत को बढ़ावा देने के लिए सरकार को ऐसे कदम उठाने होंगे। सर्वे के सुझाव के मुताबिक ऐसा करने से देश में टैक्स देने वालों की संख्या में इजाफा होगा। सर्वे में यह भी कहा गया है कि सर्वाधिक टैक्स देने वालों को सम्मानित करने से समाज को ये संदेश मिलेगा कि ईमानदारी से टैक्स भरने वाले लोग सम्मानित होते हैं। 

आर्थिक सर्वे 2019 सर्वाधिक टैक्स देने वालों के और भी कई सुझाव दिए गए हैं...

-ईमानदारी से टैक्स देने वालों को एयरपोर्ट पर बोर्डिंग के दौरान कुछ सुविधाएं दी जाए। 

-सड़क पर र्स्ट लेन में चलने की सुविधा

-टोल बूथ पर विशेष ऑफर 

-एयरपोर्ट पर राजनयिकों की तरह इमिग्रेशन काउंटर पर विशेष लाइन में खड़े होने की छूट

- ईमानदारी से टैक्स भरने वालों के नाम पर विशेष प्रकार की क्लब बनाने के भी सुझाव दिए गए हैं। जिसकी सदस्यता कुछ खाल लोगों को ही दी जाए।

- सरकार की यह भी प्लानिंग है कि ईमानदार टैक्सपेयर्स को इंसेंटिव प्रोग्राम के जरिए कुछ खास रिवॉर्ड भी दिया जाए। जिसके लिए सरकार ने साल  2018 में CBDT का गठन किया था। 

टॅग्स :आयकरइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया