लाइव न्यूज़ :

आर्थिक अपराधियों को अग्रिम जमानत नहीं दी जानी चाहिए: हाई कोर्ट

By भाषा | Updated: August 21, 2019 05:53 IST

उच्च न्यायालय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को अपने 24 पन्नों के आदेश में जमानत देने से इनकार करते हुए कहा, “अब तक जो दिखा है वह एक छोटा सा सिरा भर है। बड़े आर्थिक अपराधियों के लिये अग्रिम (जमानत) नहीं है।

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा कानून में संशोधन की आवश्यकता है जिससे अग्रिम जमानत के प्रावधान को सीमित किया जा सके और आईएनएक्स मीडिया घोटाले जैसे बड़े आर्थिक अपराधों में इसे अस्वीकार्य बनाया जाए। आईएनएक्स मीडिया घोटाले में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की अग्रिम जमानत इस आधार पर खारिज कर दी गई कि वह मामले में मुख्य कर्ताधर्ता हैं।

न्यायमूर्ति सुनील गौड़ ने कहा कि बड़े आर्थिक अपराधों के लिये अग्रिम जमानत नहीं है और कानून बनाने वालों को माफी के साथ कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जा सकती, खास तौर पर बड़े मामलों में। उच्च न्यायालय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को अपने 24 पन्नों के आदेश में जमानत देने से इनकार करते हुए कहा, “अब तक जो दिखा है वह एक छोटा सा सिरा भर है। बड़े आर्थिक अपराधियों के लिये अग्रिम (जमानत) नहीं है।

समय आ गया है कि संसद से यह अनुशंसा की जाए कि कानून में उचित तरीके से बदलाव करे और मौजूदा मामले जैसे हाईप्रोफाइल मामलों में आर्थिक अपराधियों की अग्रिम जमानत के प्रावधानों को अस्वीकार्य बनाया जाए। यह समय की मांग है।” अदालत ने कहा कि आर्थिक अपराधियों से कानून को सख्ती से निपटना चाहिए। 

टॅग्स :हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारतशादी से पहले फिजिकल रिलेशन कैसे बना सकते हैं?: शादी का झूठा वादा करके रेप करने के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए