लाइव न्यूज़ :

समुद्री हित की रक्षा में पूर्वी नौसेना कमान सबसे आगे: वाइस एडमिरल

By भाषा | Updated: December 3, 2021 20:26 IST

Open in App

विशाखापत्तनम, तीन दिसंबर पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि क्षेत्र और उसके इतर समुद्री हितों की रक्षा करने में ईएनसी सबसे आगे रहा है।

'आईएनएस जलाश्व' पर नौसेना दिवस समारोह के सिलसिले में यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्वी नौसेना कमान का ध्यान अपने संचालन प्लेटफार्म की युद्धक तैयारियों पर रहा है और रहेगा, ताकि उन्हें समुद्री संचालन क्षेत्र में सक्रिय रूप से तैनात किया जा सके और वे किसी भी स्थिति में तेजी से प्रतिक्रिया कर सकें। उन्होंने कहा कि नौसेना दिवस हर साल 4 दिसंबर को 1971 के युद्ध में समुद्र में निर्णायक जीत की याद में मनाया जाता है।

दासगुप्ता ने कहा, ‘‘यदि हम नहीं जानते कि हमारे संचालन क्षेत्र में कौन मौजूद है या क्या हो रहा है, तो हम उचित तरीके से कार्य करने में सक्षम नहीं होंगे। आपको यह जानकर खुशी होगी कि भारतीय नौसेना में स्थितिजन्य जागरूकता विकसित करने के लिए बहुत शक्तिशाली सुविधाएं हैं और हमारे हित के समुद्री क्षेत्रों में हमारी जानकारी के बिना में बहुत कम चीजें होती हैं।’’

उन्होंने कहा कि नौसेना के पास युद्धपोत सहित 130 जहाज हैं, विभिन्न तरह के 60 हेलीकॉप्टर और चार पनडुब्बियां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में