DUSU Elections Result 2023: एबीवीपी ने 3 पदों पर बाजी मारी, एनएसयूआई की उपाध्यक्ष पद पर जीत, तुषार डेढ़ा बने अध्यक्ष

By रुस्तम राणा | Published: September 23, 2023 07:03 PM2023-09-23T19:03:28+5:302023-09-23T19:21:24+5:30

एबीवीपी के तुषार डेढ़ा ने 23,460 वोटों के साथ अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। एनएसयूआई के अभि दहिया ने 22331 पदों के साथ उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

DUSU Elections Result 2023 ABVP wins 3 posts, NSUI wins VP post, Tushar Dedha elected President | DUSU Elections Result 2023: एबीवीपी ने 3 पदों पर बाजी मारी, एनएसयूआई की उपाध्यक्ष पद पर जीत, तुषार डेढ़ा बने अध्यक्ष

DUSU Elections Result 2023: एबीवीपी ने 3 पदों पर बाजी मारी, एनएसयूआई की उपाध्यक्ष पद पर जीत, तुषार डेढ़ा बने अध्यक्ष

Highlightsएबीवीपी के तुषार डेढ़ा ने 23,460 वोटों के साथ अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कीNSUI के अभि दहिया ने 22331 पदों के साथ उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कीसचिव पद पर एबीवीपी की अपराजिता और संयुक्त सचिव पद पर सचिन बासला ने जीत हासिल की

DUSU Elections Result 2023: भाजपा समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने तीन सीटें (अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव) जीतीं। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2023 में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

एबीबीपी के तुषार डेढ़ा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अभि दहिया ने जीते, सचिव पद पर एबीवीपी की अपराजिता और संयुक्त सचिव पद पर सचिन बासला ने जीत हासिल की। डीयूएसयू चुनाव तीन साल के अंतराल के बाद 22 सितंबर को आयोजित किया गया था। 

एबीवीपी के तुषार डेढ़ा ने 23,460 वोटों के साथ अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। एनएसयूआई के अभि दहिया ने 22331 पदों के साथ उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

डीयू के छात्र संघ चुनाव आखिरी बार 2019 में हुए थे। कोविड-19 के कारण 2020 और 2021 में चुनाव नहीं हो सके, जबकि शैक्षणिक कैलेंडर में संभावित व्यवधानों ने 2022 में उनके आयोजन को रोक दिया। इस साल मतदान प्रतिशत 2019 की तुलना में अधिक रहा। पिछले चुनाव में 39.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।
 

Web Title: DUSU Elections Result 2023 ABVP wins 3 posts, NSUI wins VP post, Tushar Dedha elected President

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे