लाइव न्यूज़ :

'ना बीजेपी, ना कांग्रेस, सत्ता की चाभी होगी जननायक पार्टी के पास', मतगणना शुरू होते ही दुष्यंत चौटाला का वार

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 24, 2019 08:30 IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव-2019: राज्य की 90 विधानसभा क्षेत्रों में 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे। हरियाणा में सोमवार को 68 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था

Open in App
ठळक मुद्देएग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। यहां पर त्रिशंकु विधानसभा के संकेत मिल रहे हैं। चुनाव मैदान में उतरे प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला और इनेलो के नेता अभय सिंह चौटाला शामिल हैं। 

हरियाणा विधानसभा चुनाव-2019 के आज (24 अक्टूबर) नतीजे आ जाएंगे। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गए हैं। मतगणना के शुरू होते ही जननायक जनता पार्टी के प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस पर निशाना साधा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि ना कांग्रेस और ना ही बीजेपी 40 सीटों पर जीत पाएगी। इस बार सत्ता की चाभी जननायक जनता पार्टी के हाथ में ही होगी। राज्य के 90 विधानसभा क्षेत्रों में 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे। हरियाणा में सोमवार को 68 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था जो 2014 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में कुछ कम था। उस वर्ष 76.54 प्रतिशत मतदान हुआ था।

चुनाव मैदान में उतरे प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला और इनेलो के नेता अभय सिंह चौटाला शामिल हैं। 

हरियाणा विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल के इशारे 

एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। यहां पर त्रिशंकु विधानसभा के संकेत मिल रहे हैं। बीजेपी को 32 से 44 सीट, कांग्रेस को 30 से 42 सीट मिल सकती है। वोट शेयर की भी बात करें तो बीजेपी और कांग्रेस में ज्यादा अंतर नहीं है। बीजेपी को 33 फीसदी तो कांग्रेस को 32 फीसदी वोट मिल रहा है। 

2014 के विधानसभा चुनाव के नतीजे 

वर्ष 2014 में भाजपा ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी और कांग्रेस को 15 सीटें मिली थी। इंडियन नेशनल लोकदल ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी और बहुजन समाज पार्टी तथा शिरोमणि अकाली दल को एक-एक सीट मिली थी। पांच निर्दलीय थे। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019दुष्यंत चौटाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतNayab Singh Saini oath: 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे सैनी?, पीएम मोदी सहित कई एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे गवाह!

भारतNew BJP government in Haryana: 15 अक्टूबर को शपथ?, 25000 पदों के लिए भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द, नायब सिंह सैनी की घोषणा

भारतHaryana Assembly Elections ADR REPORT 2024: 13 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले, 86 विधायक करोड़पति?, एडीआर रिपोर्ट में खुलासा

भारतHaryana Election Results 2024: हरियाणा में हार का असर?, दिल्ली में ‘आप’ ने कांग्रेस को कहा ना, राहुल गांधी को अरविंद केजरीवाल ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया