प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया मंत्र- ॐ ऐँ ह्रीं क्लिं चामुँड़ायै विच्चै

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 31, 2019 09:09 AM2019-12-31T09:09:41+5:302019-12-31T09:09:41+5:30

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान जिसमें उन्होंने सीएए और एनआरसी का विरोध करने वालों की संपत्ति से नुकसान से भरपाई करने की बात कही थी उस पर निशाना साधा।

durga mantra tweeted from official twitter account of priyanka gandhi vadra | प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया मंत्र- ॐ ऐँ ह्रीं क्लिं चामुँड़ायै विच्चै

फाइल फोटो

Highlightsनागरिकता कानून को लेकर हुए प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस की कार्रवाई पर प्रियंका ने बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में संभवत: ऐसा पहली बार हुआ जब एक सीएम ने कहा कि बदला लिया जाएगा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधीलखनऊ पुलिस पर लगाए गए आरोपों के चलते चर्चा में तो हैं ही इसी के साथ अब उनके एक ट्वीट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में एक मंत्र ट्वीट किया है। यह ट्वीट प्रियंका गांधी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सोमवार-मंगलवार की रात 12:55 पर किया गया है। प्रियंका गांधी ने 'ॐ ऐँ ह्रीं क्लिं चामुँड़ायै विच्चै।।' ट्वीट किया है। इस ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आई।  

प्रियंका गांधी के इस ट्वीट पर कई तरह की प्रतिक्रिया भी आ रही है। एक यूजर ने इसे नारी शक्ति का प्रतीक बताया तो एक यूजर ने इसे राष्ट्रीयता से जोड़ा है। एक यूजर ने इसे कामना सिद्धि मंत्र बताया है। कई यूजर्स ने इस मंत्र को गलत बताया।

हाल ही में सीएए और एनआरसी कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले पीड़ितों से मिलने प्रियंका गांधी ने अपने दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर थी। जहां प्रियंका गांधी ने लखनऊ पुलिस पर गला दबाने का आरोप लगाया था। हालांकि, लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि ये आरोप पूरी तरह से गलत हैं। 

नागरिकता कानून को लेकर हुए प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस की कार्रवाई पर प्रियंका ने बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में संभवत: ऐसा पहली बार हुआ जब एक सीएम ने कहा कि बदला लिया जाएगा। यह देश कृष्‍ण और भगवान राम का है जो करुणा के प्रतीक हैं।

Web Title: durga mantra tweeted from official twitter account of priyanka gandhi vadra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे