लाइव न्यूज़ :

व्यापमं के बाद डंपर घोटाले की खुलेगी फाइल, बढ़ सकती है शिवराज सिंह चौहान की मुश्किल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 28, 2019 20:29 IST

2006 में डंपर घोटाले में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगे थे. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने डंपर घोटाले से जुड़े दस्तावेज कमलनाथ को सौंपे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में ई-टेंडर और व्यापमं के बाद राज्य सरकार डंपर घोटाले की फाइल भी खोलने जा रही है. प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों गोविंद सिंह और पीसी शर्मा ने इस बात के संकेत दिए हैं.दोनों ने कहा कि भाजपा शासन के समय का यह डंपर घोटाला व्यापमं से भी बड़ा है.

मध्य प्रदेश में ई-टेंडर और व्यापमं के बाद राज्य सरकार डंपर घोटाले की फाइल भी खोलने जा रही है. प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों गोविंद सिंह और पीसी शर्मा ने इस बात के संकेत दिए हैं. दोनों ने कहा कि भाजपा शासन के समय का यह डंपर घोटाला व्यापमं से भी बड़ा है. इसकी जांच जल्द शुरू करवाई जा सकती है. कमलनाथ सरकार अगर यह कार्रवाई करती है तो एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान की मुश्किलें बढ़ जाएगी.

2006 में डंपर घोटाले में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगे थे. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने डंपर घोटाले से जुड़े दस्तावेज कमलनाथ को सौंपे हैं. सरकार उन दस्तावेजों के परीक्षण के साथ ही विधि विशेषज्ञों से यह राय ले रही है कि इस मामले में क्या हो सकता है. हालांकि मिश्रा की याचिका 2018 में सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है.

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह कमलनाथ सरकार ने व्यापमं घोटाले की जांच नए सिरे से करने के आदेश दिए हैं. 23 जुलाई को कानून मंत्री पीसी शर्मा ने कहा था कि व्यापमं घोटाला राज्य के माथे पर धब्बा है. ऐसे में सरकार ने फैसला किया है कि इसकी जांच शुरू से आखिर तक होगी. उन्होंने कहा कि हर चीज की जांच की जाएगी और जो कोई भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा. उधर, ई-टेंडरिंग घोटाले में भी पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर शिकंजा कसता जा रहा है. 

ईओडल्ब्यू ने पूर्व मंत्री के निजी सचिव वीरेंद्र पांडे और निर्मल अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को वीरेंद्र पांडे के घर पर ईओडल्ब्यू ने छापेमारी भी की थी, जहां से कई अहम दस्तावेज मिलने की बात कही जा रही है. ई-टेंडरिंग में लगभग 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की आंशका है.

उल्लेखनीय है कि डंपर घोटाले को कांग्रेस के तत्कालीन मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा ने उठाया था और इसे लेकर कानूनी लड़ाई भी लड़ी. लेकिन घोटाले में लोकायुक्त अपनी जांच कर चुकी है और हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक से मिश्रा की याचिका खारिज हो चुकी है.

निर्दोष को नहीं दी जाएगी सजा

सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह ने व्यापमं घोटाले की डंपर घोटाले से तुलना करते हुए कहा है कि डंपर घोटाले की भी जांच होना चाहिए. उन्होंने व्यापमं के बाद आर्थिक रूप से सबसे बड़ा घोटाला ई-टेंडरिंग को बताया है. उनका कहना है कि जांच की जा रही है इसे अधिकारियों ने पकड़ा है. इसमें किसी निर्दोष को सजा नहीं दी जाएगी. सिंह का कहना है कि व्यापमं घोटाले ने कई लोगों की जान ली है. कई निर्दोष बच्चों को जेल में डाला गया है. उन्होंने कहा कि जहां भ्रष्टाचार की गंगोत्री बही उनका कुछ नहीं हुआ और छोटे- छोटे लोगों को निशाना बनाया गया है. मंत्री ने इस पूरे मामले की अच्छे से जांच की मांग की है.

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया