लाइव न्यूज़ :

DU ने विश्वविद्यालय के 'इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस' मुद्दे पर चर्चा टालने का किया फैसला

By भाषा | Updated: October 27, 2019 06:04 IST

कार्यकारी परिषद के सदस्य वी एस नेगी ने कहा कि इसके दर्जे को लेकर वित्तीय प्रारूप के साथ ही ढांचे के आधार पर भी आम राय नहीं है। अध्यापक डीयू में ऐसा कोई भी पाठ्यक्रम शुरू करने के पक्ष में नहीं है जो कि विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद और कार्यकारी परिषद के दायरे के बाहर हो।’’

Open in App

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने अपनी कार्यकारी परिषद के सदस्यों की आपत्ति के बाद शैक्षाणिक संस्थान के लिए 'इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस' के मुद्दे पर चर्चा टालने का फैसला किया है। कार्यकारी परिषद के सदस्य वी एस नेगी ने पूछा कि दर्जा के लिए आवेदन के पहले डीयू प्रशासन ने हितधारकों और अकादमिक परिषद तथा कार्यकारी परिषद जैसी इकाइयों से चर्चा क्यों नहीं की।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसके दर्जे को लेकर वित्तीय प्रारूप के साथ ही ढांचे के आधार पर भी आम राय नहीं है। अध्यापक डीयू में ऐसा कोई भी पाठ्यक्रम शुरू करने के पक्ष में नहीं है जो कि विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद और कार्यकारी परिषद के दायरे के बाहर हो।’’

सदस्य राजेश झा और जे एल गुप्ता ने मांग की है कि समुचित चर्चा के लिए दस्तावेज सामने रखे जाने चाहिए । वे ‘इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस’ के टैग का भी विरोध करते हुए कह रहे हैं कि इससे विश्वविद्यालय के निजीकरण का मार्ग प्रशस्त होगा और यह स्थायी अध्यापकों के बजाए अतिथि शिक्षकों को लाने की डीयू की तरकीब है।

परिषद के सदस्यों के विरोध के बाद चर्चा टाल दी गयी और कार्यकारी परिषद के सामने मामले से जुड़े दस्तावेज रखे जाने के बाद इस पर चर्चा होगी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सितंबर में दिल्ली विश्वविद्यालय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, हैदराबाद विश्वविद्यालय, आईआईटी मद्रास और आईआईटी खड़गपुर को ‘इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस’ का दर्जा दिया था।

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारतDUSU Election Results 2025: अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव सीट पर एबीवीपी का कब्जा, एनएसयूआई खाते में उपाध्यक्ष पद

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया