लाइव न्यूज़ :

निलंबित DSP दविंदर सिंह केस: NIA ने आतंकी लिंक में एक शख्स को किया गिरफ्तार, कश्मीर में BJP और NC के टिकट पर लड़ चुका है चुनाव

By भाषा | Updated: May 1, 2020 11:39 IST

DSP दविंदर सिंह को जनवरी 2020 में उनके पद से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने निलंबित कर दिया था। दविंदर सिंह पर आतंकवादियों को फायदा पहुंचाने का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार आरोपी तारिक मीर वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है। वह हार गया था। नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर गिरफ्तार आरोपी तारिक मीर सरपंच चुना गया था।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर पुलिस के निलंबित पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दविंदर सिंह के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 30 अप्रैल को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसे कथित तौर पर हथियार विक्रेता बताया जा रहा है। दविंदर सिंह को इस साल की शुरुआत में पुलिस ने आतंकवादियों को कश्मीर घाटी पार कराने के मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में एनआईए ने यह पांचवी गिरफ्तारी की है।

गिरफ्तारी आरोपी  2014 में BJP टिकट पर लड़ चुका है विधानसभा चुनाव

आरोपी वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है। वह हार गया था। एक अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान तारिक मीर के तौर पर हुई है। एनआईए ने उसे विशेष अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे छह दिन की एनआलईए हिरासत में भेज दिया गया। एजेंसी को मीर से पूछताछ के दौरान अन्य संपर्कों की जानकारी मिलने की भी उम्मीद है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर भी चुनाव लड़ चुका है

दक्षिण कश्मीर के सोपियां जिले के मालडूरा के रहने वाले तारिक मीर को जम्मू से गिरफ्तार किया गया और उस पर विभिन्न आतंकी संगठनों को हथियार मुहैया कराने में संलिप्त होने का आरोप है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर सरपंच चुने गए मीर ने वर्ष 2014 में वासी विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन उसे लगभग 1,000 वोट ही मिल सके थे।

इस वर्ष जनवरी में डीएसपी को दो आतंकियों और एक अलगाववादी कार्यकर्ता के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि तत्कालीन डीएसपी इन सभी को कश्मीर घाटी से चंडीगढ़ लेकर जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद डीएसपी को निलंबित कर दिया गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनआईएभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नेशनल कॉन्फ्रेंस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया