लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ की जब्ती : एनसीबी ने करिश्मा प्रकाश से पूछताछ की

By भाषा | Updated: November 4, 2020 22:29 IST

Open in App

मुंबई, चार नवंबर अदाकारा दीपिका पादुकोण की पूर्व प्रबंधक करिश्मा प्रकाश पिछले महीने अपने आवास से हशीश की जब्ती के मामले में बुधवार को पूछताछ के लिए एनसीबी के सामने पेश हुई।

प्रकाश दिन में सवा बारह बजे दक्षिण मुंबई में एनसीबी कार्यालय में जाती हुई नजर आयीं। एक अधिकारी ने बताया कि प्रकाश से अभी भी पूछताछ चल रही है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मादक पदार्थ के पहलुओं की जांच कर रहे स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की एक टीम ने प्रकाश के वर्सोवा आवास से 1.8 ग्राम हशीश जब्त की थी।

अधिकारी ने बताया कि प्रकाश को पूर्व में तलब किया गया था लेकिन उनका पता नहीं चल पाया क्योंकि उनका मोबाइल स्विच ऑफ था।

बहरहाल, क्वान टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि प्रकाश उनके साथ नहीं जुड़ी हैं । प्रकाश ने 21 अक्टूबर को ही कंपनी से इस्तीफा दे दिया और इसे इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?