मिजोरम में 100 करोड़ रुपये की नशीली गोलियां जब्त, असम के दो लोग गिरफ्तार: पुलिस

By भाषा | Published: August 27, 2021 04:19 PM2021-08-27T16:19:40+5:302021-08-27T16:19:40+5:30

Drug pills worth Rs 100 crore seized in Mizoram, two people from Assam arrested: Police | मिजोरम में 100 करोड़ रुपये की नशीली गोलियां जब्त, असम के दो लोग गिरफ्तार: पुलिस

मिजोरम में 100 करोड़ रुपये की नशीली गोलियां जब्त, असम के दो लोग गिरफ्तार: पुलिस

मिजोरम में आइजोल के निकट पुलिस ने 100 करोड़ रुपये मूल्य की नशीली गोलियां (मेथ की गोलियां) जब्त कर असम के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि असम के करीमगंज जिले के निवासी मंटू कुमार देब (45) और सुभाष दास (33) दोनों को बृहस्पतिवार शाम आइजोल से लगभग 20 किलोमीटर दूर साइरंग जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि औचक जांच के दौरान उनके ट्रक को रोका गया, जिसमें से 50 किलोग्राम मेथ की गोलियां मिलीं। उन्होंने कहा कि स्वापक औषधि एवं मन-प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Drug pills worth Rs 100 crore seized in Mizoram, two people from Assam arrested: Police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Mantu Kumar Deb