लाइव न्यूज़ :

'बाउंड्री तोड़ बाहर निकली मेट्रो' मामले में चार कर्मचारी सस्पेंड

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 20, 2017 18:44 IST

बॉटेनिकल लाइन से कालकाजी तक (मैजेंटा लाइन) चलने वाली इस ड्राइवर लेस मेट्रो का उद्घाटन पीएम 25 दिसंबर को करेंगे।

Open in App

ट्रायल रन के दौरान ड्राइवर लैस मेट्रो के बाउंड्री तोड़कर बाहर निकलने के मामले में दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने दोषी पाते हुए अपने चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो की मजेन्टा लाइन (Magenta line) बाउंड्री तोड़कर बाहर निकल गई थी। यह घटना मंगलवार की है। जहां कालिंदी कुंज स्थित डीपो पर अपने ट्रायल के दौरान ड्राइवर लेस यानी बिना ड्राइवर की मेट्रो दीवार से टकरा गई थी।इन सबसे से इतर सबसे खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मेट्रो लाइन का उद्घाटन करने वाले है। बॉटेनिकल लाइन से कालकाजी तक (मैजेंटा लाइन) चलने वाली इस ड्राइवर लेस मेट्रो का उद्घाटन पीएम 25 दिसंबर को करेंगे।  इसके बाद इस लाइन को आमजन के लिए खोला जाएगा। 

मैजेंटा लाइन में इस खंड में बॉटेनिकल गार्डन और कालकाजी के बीच अभी लगने वाले 52 मिनट के समय में कमी आएगी, वहीं बॉटेनिकल गार्डन से ब्लू लाइन के रास्ते वायलेट लाइन से कालकाजी जाने के समय में सीधे 19 मिनट की कमी होगी। 

मेट्रो की इस विस्तारित लाइन से नोएडा से फरीदाबाद जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जिसके बाद कालकाजी मंदिर के जंक्शन लाइन बनने से उस दिशा में जाने वाले यात्रियों के समय में बचत होगी। 

परिचालन शुरू करने से पहले इस लाइन पर 13 से 15 नवंबर तक सुरक्षा जांच की गई थी और नवंबर माह के अंत में इस लाइन पर परिचालन शुरू होने की संभावना थी। सूत्रों के हवाले से हालांकि बताया गया है कि कुछ नौकरशाही वजहों से इसके परिचालन में देरी हुई, जिसमें से एक वजह इसके उद्घाटन के लिए उद्घाटनकर्ता का चुनाव भी शामिल था।

टॅग्स :ड्राइवर लैस दिल्ली मेट्रो ट्रेनDriver less metro accident
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKerala Bus Viral Video: यमराज काटने वाले थे टिकट, बस में कंडेक्टर ने किया ऐसा काम... देखें वीडियो

भारतदिल्ली: बाउंड्री तोड़ बाहर निकली 'ड्राइवर लेस' मेट्रो, PM मोदी करने वाले हैं उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण