लाइव न्यूज़ :

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- कोविड-19 ने हमें कुछ खास सीख दी है

By भाषा | Updated: August 31, 2020 05:28 IST

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘लेकिन वायरस ने हमें खास सीख दी है, इसने हमें सिखाया है कि अब कुछ नया होगा, जो सामान्य होगा आर हम सभी को अपनी जीवनशैली को लेकर ज्यादा सावधान और सजग रहना होगा....’’

Open in App
ठळक मुद्देहर्षवर्धन ने कहा, ‘‘...उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में, संभवत: दीवाली तक हम कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को काफी हद तक नियंत्रित कर लेंगे।’’ हर्षवर्धन ने इस साल के अंत तक कोरोना वायरस का टीका विकसित कर लिये जाने की भी उम्मीद जतायी।

बेंगलुरु: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को उम्मीद जताई कि दीवाली तक हम कोविड-19 महामारी को ‘‘काफी हद तक नियंत्रण में’’ लाने में सफल हो जाएंगे। हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘...उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में, संभवत: दीवाली तक हम कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को काफी हद तक नियंत्रित कर लेंगे।’’

अनंतकुमार फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘नेशन फर्स्ट’ वेब सेमिनार में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि डॉक्टर देवी प्रसाद शेट्टी और डॉक्टर सी.एन. मंजूनाथ जैसे विशेषज्ञ इस बात पर संभवत: सहमत होंगे कि कुछ वक्त बाद यह भी अतीत में आए अन्य वायरस की तरह सिर्फ स्थानीय समस्या बनकर रह जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वायरस ने हमें खास सीख दी है, इसने हमें सिखाया है कि अब कुछ नया होगा, जो सामान्य होगा आर हम सभी को अपनी जीवनशैली को लेकर ज्यादा सावधान और सजग रहना होगा....’’

हर्षवर्धन ने इस साल के अंत तक कोरोना वायरस का टीका विकसित कर लिये जाने की भी उम्मीद जतायी। भाषा अर्पणा सुभाष सुभाष

टॅग्स :हर्षवर्धनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया