लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक बड़ा हादसा, सत्संग में भगदड़ मचने के कारण दर्जनों मरे, लाशों से पटा ट्रॉमा सेंटर सिकंदराऊ

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 2, 2024 17:06 IST

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक बड़ा हादसा हुआ है। सत्संग में भगदड़ मचने के कारण दर्जनों के मरने की खबर है। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो भी सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के हाथरस में एक बड़ा हादसा सत्संग में भगदड़ मचने के कारण दर्जनों मरेलाशों से पटा ट्रॉमा सेंटर सिकंदराऊ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक बड़ा हादसा हुआ है। सत्संग में भगदड़ मचने के कारण दर्जनों के मरने की खबर है। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो भी सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश में हाथरस जिले के सिकन्दराराऊ क्षेत्र में आयोजित सत्संग में भगदड़ मची। टा मेडिकल कॉलेज के सीएमओ का कहना है कि सिकंदराराऊ के पास हो रहे एक महोत्सव में भगदड़ मचने से 25 महिलाओं समेत 27 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। लोगों का कहना है कि हाथरस के ट्रॉमा सेंटर सिकंदराऊ पर लाशों का ढेर लगा है। सिर्फ एक डॉक्टर मौजूद है। सत्संग स्थल से जो यहां आ रहा है, उसे रेफर कर दिया जा रहा है।

ये हादसा सिकंदराराऊ के पास एक सत्संग कार्यक्रम के दौरान हुआ। अचानक इस कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घायलों को सिकंदराऊ के ट्रॉमा सेंटर लाने का सिलसिला जारी है। बताया जा रहा है कि सत्संग कार्यक्रम का समापन था इसलिए ज्यादा भीड़ जुटी थी। 

आ रहीं तस्वीरें बेहद खौफनाक मंजर को बयां कर रही हैं। 100+ मौत की आशंका है। 27 लोगों की मौत की पुष्टि है। इनमें 25 महिलाएं, 2 बच्चे हैं। सत्संग के दौरान भगदड़ हुई है। बाबा भोले नाम के बाबा के सत्संग चल रहा था।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में हुए हादसे में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार कराने और मौके पर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहाथरसMedical College
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारत अधिक खबरें

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए