लाइव न्यूज़ :

दूरदर्शन ने भाकपा के चुनाव अभियान वक्तव्य से विवादित शब्द हटाने को कहा, पार्टी ने किया इंकार

By भाषा | Updated: April 18, 2019 19:03 IST

लोकसभा चुनाव 2019: उल्लेखनीय है कि सभी राजनीतिक दलों को आकाशवाणी और दूरदर्शन पर प्रसारण के लिये चुनाव अभियान का वक्तव्य पढ़ने का समय दिया जाता है। इसके तहत भाकपा की ओर से विस्वम को वक्तव्य पढ़ने के लिये अधिकृत किया गया है।

Open in App

भाकपा ने दूरदर्शन पर प्रसारण के लिये पार्टी के चुनाव अभियान वक्तव्य से चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आने वाले कुछ शब्दों को हटाने से इंकार करते हुये कहा है कि पार्टी इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी। भाकपा के सचिव बिनय विस्वम ने बृहस्पतिवार को प्रसार भारती की पुनरीक्षण समिति के उस निर्देश पर आपत्ति जतायी जिसमें पार्टी को अपने चुनाव अभियान के वक्तव्य से ‘आरएसएस’ एवं ‘फासीवादी विचारधारा’ जैसे शब्दों को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुये हटाने के लिये कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि सभी राजनीतिक दलों को आकाशवाणी और दूरदर्शन पर प्रसारण के लिये चुनाव अभियान का वक्तव्य पढ़ने का समय दिया जाता है। इसके तहत भाकपा की ओर से विस्वम को वक्तव्य पढ़ने के लिये अधिकृत किया गया है। विस्वम ने बताया कि आकाशवाणी पर वक्तव्य के प्रसारण की रिकॉर्डिंग हो चुकी है जबकि दूरदर्शन ने कुछ ऐसे शब्दों पर आपत्ति जताते हुये इन्हें हटाने के लिये कहा है, जो पार्टी की विचारधारा और प्रचार अभियान के अभिन्न अंग हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘प्रसार भारती भाजपा की मोदी सरकार के इशारे पर इस तरह की पक्षपात पूर्ण कार्रवाई कर रहा है। हम अपने वक्तव्य में बदलाव नहीं करेंगे। पार्टी इसकी चुनाव आयोग से लिखित शिकायत करेगी।’’ उन्होंने बताया कि प्रसार भारती ने अपने निर्देश में कहा है कि आरएसएस कोई राजनीतिक दल नहीं है इसलिये वक्तव्य में इसका इस्तेमाल अनुचित है।

विस्वम ने कहा कि यह अभिव्यक्ति की आजादी और जनता के बीच अपनी विचारधारा को प्रकट करने का राजनीतिक दलों के अधिकार का उल्लंघन है। इस दौरान भाकपा के महासचिव एस सुधाकर रेड्डी ने भाजपा द्वारा मालेगांव हमला मामले में जमानत पर रिहा की गयी आरोपी साध्वी प्रज्ञा को भाजपा द्वारा भोपाल से उम्मीदवार बनाये जाने पर भी आपत्ति जतायी।

रेड्डी ने आरोप लगाया कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवादी मामलों के आरोपियों को राजनीति में लाने की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा, ‘‘यह शर्मनाक है और देश की जनता को इससे भाजपा और मोदी के वास्तविक चेहरे को पहचानना चाहिये।’’

रेड्डी ने चुनाव के दौरान विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ आयकर सहित विभिन्न केन्द्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुये कहा कि मोदी सरकार चुनाव तंत्र का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने चुनाव आयोग पर इस तरह के मामलों में उपयुक्त कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। रेड्डी ने कहा कि चुनाव आयोग को सभी राजनीतिक दलों के प्रति एक समान तटस्थ रवैया अपना चाहिये।

टॅग्स :लोकसभा चुनावसीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारतBengal Assembly polls 2026: लेफ्ट फ्रंट ने 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, मिनाक्षी मुखर्जी उत्तरपाड़ा से मैदान में

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

भारतKeralam Assembly Elections 2026: सीपीएम 140 में से 86 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, पिनाराई विजयन धर्मदम से लड़ेंगे चुनाव

भारतआरक्षण की सीमा 65 से बढ़ाकर 85 फीसदी करो?, बिहार विधानसभा में कांग्रेस, राजद और वाम दलों का प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो