लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में धक्कामुक्की की फुटेज चुनिंदा तरीके से लीक नहीं करें, विस्तृत जांच हो: भाकपा सांसद

By भाषा | Updated: August 14, 2021 18:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) सांसद बिनोय विस्वम ने राज्यसभा महासचिव को पत्र लिख कर 11 अगस्त की घटना की विस्तृत जांच कराने का अनुरोध किया है और आरोप लगाया कि विपक्ष को जिम्मेदार ठहराने तथा देश को ‘‘गुमराह करने’’ के लिए सदन की सीसीटीवी फुटेज चुनिंदा तरीके से लीक की गई।

उल्लेखनीय है कि विपक्ष और सरकार, दोनों ही बुधवार को उच्च सदन में हुई धक्कामुक्की के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

पत्र में विस्वम ने आरोप लगाया है कि उनके व अन्य विपक्षी सदस्यों के साथ धक्कामुक्की की गई तथा संसद में अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें निशाना बनाया गया।

भाकपा के राज्यसभा सदस्य ने 11 अगस्त की सदन की पूरी फुटेज विपक्षी सदस्यों को सभी शिकायतें (जिनक खिलाफ ऐसे आरोप लगाये गये हैं) उनके बारे में दस्तावेजों के साथ उपलब्ध कराने की मांग की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने साधारण बीमा कारोबार (राष्ट्रीयकरण) संशोधन विधेयक 2021 को जबरदस्ती पारित कराने की कोशिश की, जबकि विपक्ष और यहां तक कि उसके (भारतीय जनता पार्टी के) सहयोगी दलों ने विधेयक को प्रवर समिति के पास भेजने का अनुरोध किया था।

उन्होंने दावा किया, ‘‘हमने सांसद के तौर पर अपने अधिकारों के तहत इस जन विरोधी विधेयक का विरोध किया और संदिग्ध पहचान वाले 40 से अधिक कर्मियों को बुलाये जाने से सदन में शोर शराबा हुआ। ’’

भाकपा सांसद ने यह आरोप भी लगाया कि सुरक्षा के कई घेरे बनाने की जानबूझ कर कोशिश की गई, जिसके परिणामस्वरूप महिला सांसदों सहित विपक्षी सदस्यों के साथ धक्कामुक्की हुई।

वहीं, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आरोप लगाया है कि विपक्षी सदस्यों ने मार्शलों के साथ धक्का मुक्की की और राज्यसभा की सीसीटीवी फुटेज का हवाला दिया।

विस्वम ने अपने पत्र में आरोप लगाया है, ‘‘मुझे 4-5 बाहरी लोगों ने निशाना बनाया, जिन्होंने मुझे जकड़ लिया और मेरे साथ धक्कामुक्की की।’’

उन्होंने सरकार पर विपक्षी सांसदों के खिलाफ पूर्वाग्रह वाला और मनगढ़ंत विमर्श प्रदर्शित करने का आरोप लगाया।

उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के रूप में राज्यसभा की विशेष संपत्ति और आंतरिक दस्तावेजों को चुनिंदा तरीके से लीक करने का आरोप लगाया।

भाकपा सांसद ने कहा कि इससे प्रदर्शित होता है कि सरकार देश को गुमराह करने और इस सत्र के दौरान अपनी निर्मम कार्रवाई को ढंकने के लिए सक्रियता से काम कर रही है।

उन्होंने राज्यसभा की 11 अगस्त की घटना की निष्पक्ष जांच के लिए इससे संबंध सीसीटीवी फुटेज चुनिंदा तरीके से लीक किये जाने को रोकने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग