2020-21 में कुल चंदे का 75 फीसदी भाजपा तो 11 फीसदी कांग्रेस को मिला, महामारी के दौरान चंदे में आई भारी कमी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 1, 2022 09:03 AM2022-06-01T09:03:47+5:302022-06-01T09:07:47+5:30

मंगलवार को चुनाव आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र में सत्ताधारी पार्टी भाजपा को 2020-21 में 4,77,54,50,077 रुपये से अधिक प्राप्त हुए, जो विपक्षी कांग्रेस पार्टी द्वारा प्राप्त 74,50,49,731 रुपये का लगभग 6.5 गुना है।

donation political parties bjp congress election commission | 2020-21 में कुल चंदे का 75 फीसदी भाजपा तो 11 फीसदी कांग्रेस को मिला, महामारी के दौरान चंदे में आई भारी कमी

2020-21 में कुल चंदे का 75 फीसदी भाजपा तो 11 फीसदी कांग्रेस को मिला, महामारी के दौरान चंदे में आई भारी कमी

Highlightsकेंद्र में सत्ताधारी पार्टी भाजपा को 2020-21 में 4,77,54,50,077 रुपये से अधिक प्राप्त हुए।विपक्षी कांग्रेस पार्टी को 74,50,49,731 रुपये का चंदा मिला जो भाजपा का लगभग 6.5 गुना है।वित्त वर्ष 2019-20 में भाजपा को 785.77 करोड़ रुपये का चंदा मिला था।

नई दिल्ली: पिछले कई सालों की तरह ही साल 2020-21 में भी केंद्र में सत्ताधारी भाजपा को कारोबारियों और लोगों द्वारा दिए जाने वाले चंदे का करीब 75 हिस्सा मिला। चुनाव आयोग में राजनीतिक दलों द्वारा दी जानकारी से यह पता चला है।

मंगलवार को चुनाव आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र में सत्ताधारी पार्टी भाजपा को 2020-21 में 4,77,54,50,077 रुपये से अधिक प्राप्त हुए, जो विपक्षी कांग्रेस पार्टी द्वारा प्राप्त 74,50,49,731 रुपये का लगभग 6.5 गुना है।

सभी दलों को मिला कुल चंदा 633.66 करोड़ रुपये से अधिक था। भाजपा को इसका लगभग 75 फीसदी प्राप्त हुआ, जबकि कांग्रेस ने 11 फीसदी पर कब्जा कर लिया।

भाजपा ने वित्त वर्ष 2020-21 में मिले चंदे की रिपोर्ट गत 14 मार्च को आयोग को सौंपी थी। निर्वाचन कानून के प्रावधानों के मुताबिक राजनीतिक दलों को 20 हजार रुपये से अधिक के चंदे से जुड़ी जानकारी देनी होती है।

हालांकि, वित्त वर्ष 2019-20 में भाजपा को 785.77 करोड़ रुपये का चंदा मिला था जिससे पता चलता है कि कोरोना महामारी के दौरान इसमें भारी गिरावत देखी गई।रिपोर्ट से पता चलता है कि भाजपा को 2,206 दानदाताओं से चंदा मिला और उसकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को 1,059 दानदाताओं से चंदा मिला।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस को 26 दानदाताओं से 42.51 करोड़ रुपये मिले, इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को 79 दानदाताओं से 26.26 करोड़ रुपये से अधिक मिले। माकपा को 226 दानदाताओं से 12.85 करोड़ रुपये मिले।

वहीं, बसपा को मिलने वाले 20 हजार रुपये से अधिक चंदों की संख्या  अब खत्म हो गई है और उसने लगातार दूसरे साल इसकी संख्या शून्य दिखाई है।

Web Title: donation political parties bjp congress election commission

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे