लाइव न्यूज़ :

उसी प्रेसिडेंशियल सुइट ठहरेंगे ट्रंप, जहां कभी रुके थे बराक ओबामा, चप्पे-चप्पे पर होगा पहरा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 24, 2020 08:08 IST

दिल्ली की आईटीसी मौर्य होटल में 'चाणक्य' के नाम से मशहूर दो कक्षों के 'ग्रैंड प्रेजिडेंशियल सुइट' में पहले भी कई विशेष मेहमानों को ठहराया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप को तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के पोल्लाची के 90 वर्षीय दर्जी वी.एस. विश्वनाथन द्वारा सिली हुई खादी की सफेद कमीज भेंट की जाएगी. आईटीसी मौर्य पहले भी कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत कर चुका हैं.

डोनाल्ड ट्रंप अपने भारत दौरे में एक तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति का इतिहास दोहराएंगे. उनके लिए वही होटल और वही प्रेसिडेंशियल सुइट बुक किया गया है, जिसमें बराक ओबामा और जॉर्ज बुश समेत कई अमेरिकी राष्ट्रपति रुक चुके हैं. जिस फ्लोर पर ग्रैंड प्रेसिडेंशियल सुइट स्थित है, उसे पिछले दो हफ्तों से सुरक्षाकर्मियों ने घेर रखा है. होटल के सभी कमरे ट्रंप के लिए बुक हैं. यहां किसी और मेहमान को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

आईटीसी मौर्य पहले भी कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत कर चुका हैं. दिल्ली की आईटीसी मौर्य होटल में 'चाणक्य' के नाम से मशहूर दो कक्षों के 'ग्रैंड प्रेजिडेंशियल सुइट' में पहले भी कई विशेष मेहमानों को ठहराया गया है, जिनमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर, बिल क्लिंटन और जॉर्ज डबल्यू बुश शामिल हैं.

सुइट में निजी ड्राइंग रूम, निजी टैरेस, जिम और डायनिंग एरिया हैं. इसके अलावा निजी प्रवेश द्वार, पार्किंग, अति वेगवान लिफ्ट, व्यापक सुरक्षा प्रणाली भी हैं. इसमें भोजन जांच प्रयोगशाला, व्यापक सुरक्षा प्रणाली के अलावा शानदार निजी ड्राइंग रूम, स्पा जैसे विशेष प्रबंध किए गए हैं. होटल में वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली है, ताकि मेहमानों को ताजी और स्वच्छ हवा मिले.

ओबामा को रेस्तरां में परोसा था भोजन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा जब 2015 में भारत यात्रा पर आए थे, तो वे भी इसी होटल के प्रेसिडेंशियल सुइट में ठहरे थे. उन्हें 26 जनवरी को भारत और अमेरिका के शीर्ष सीईओ के साथ होटल के यूरोपीय रेस्तरां 'वेस्ट व्यू' का भोजन परोसा गया था. उन्होंने ग्रैंड प्रेसिडेंशियल फ्लोर में रात्रिभोज किया था.

डोनाल्ड ट्रंप को तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के पोल्लाची के 90 वर्षीय दर्जी वी.एस. विश्वनाथन द्वारा सिली हुई खादी की सफेद कमीज भेंट की जाएगी. विश्वनाथन के परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने ट्रंप को कई बार टीवी और तस्वीरों में देखा, जिसके बाद उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति को कमीज भेंट किये जाने का विचार आया. उन्होंने भरोसा जताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति इसे स्वीकार करेंगे. परिवार के सदस्यों ने कहा कि कमीज दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दी गई है.

विश्वनाथन के परिवार ने कहा कि वह इससे पहले विभिन्न नेताओं को कमीज भेंट कर चुके हैं, उनमें तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्रियों दिवंगत के.कामराज तथा सी.एन. अन्नादुरई और पूर्व राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन शामिल हैं. एक समय वह दर्जी की दुकान चलाते थे. लेकिन, बुढ़ापे के चलते अब वह ऐसा नहीं करते है. फिलहाल, वे नए दर्जियों को निशुल्क प्रशिक्षण देते हैं.

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीगुजरातलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत