मेलानिया ट्रंप दिल्ली के इस सरकारी स्कूल जाएंगी, आने से पहले ही छिड़ा विवाद, भिड़े नेता

By गुणातीत ओझा | Published: February 22, 2020 05:19 PM2020-02-22T17:19:29+5:302020-02-22T17:19:29+5:30

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप दिल्ली के सरकारी स्कूल में हैप्पी क्लास का जायजा लेंगी। उनके इस स्कूल दौरे पर विवाद छिड़ गया है।

donald trump wife melania trump will visit delhis nanakpura government school | मेलानिया ट्रंप दिल्ली के इस सरकारी स्कूल जाएंगी, आने से पहले ही छिड़ा विवाद, भिड़े नेता

मेलानिया ट्रंप दिल्ली में नानकपुरा सरकारी स्कूल 25 फरवरी को जाएंगी।

Highlightsभारत की पहली यात्रा पर 24 फरवरी सोमवार को आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी आ रही हैंमेलानिया ट्रंप दिल्ली के सरकारी स्कूल का करेंगी दौरा, स्कूल में चलने वाली हैप्पी क्लास का लेंगी जायजा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार 24 फरवरी को भारत के अपने पहले दौरे पर आ रहे हैं। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी आ रहीं हैं। मेलानिया ट्रंप अपनी इस यात्रा में दिल्ली के नानकपुरा में स्थित सरकारी स्कूल भी जाएंगी। इस स्कूल में मेलानिया हैपीनेस क्लास में बच्चों के बीच खुशियां बिखेरेंगी। एएनआई के मुताबिक मेलानिया ट्रंप के दौरे को लेकर दिल्ली के पार्षद मनीष अग्रवाल ने बताया कि मेलानिया ट्रंप नानकपुरा के एक सरकारी स्कूल का दौरा करेंगी। इसके लिए हम उन रास्तों का सौंदर्यीकरण कर रहे हैं जहां से मेलानिया स्कूल जाएंगी। सभी नगर निगम के विभाग तैयारियों में जुटे हैं।

मेलानिया अभी भारत नहीं पहुंची लेकिन उनका स्कूल दौरा विवादों में घिर गया है। मेलानिया ट्रंप दिल्ली में नानकपुरा सरकारी स्कूल 25 फरवरी को जाएंगी। मेलानिया ट्रंप स्कूल दौर पर स्वागत कार्यक्रम को लेकर विवाद है। इस कार्यक्रम से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम हटा दिया गया है। इन दोनों नेताओं का गेस्ट लिस्ट से नाम हटने के बाद भाजपा का बयान भी आया है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि ऐसे मौकों पर ओछी राजनीति नहीं होनी चाहिए। भारत सरकार अमेरिका को यह सलाह नहीं देता कि कौन आएगा और कौन नहीं। इसलिए हम इस 'तू-तू मैं-मैं' में नहीं पड़ना चाहते। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा है कि हैपीनेस क्लास सभी नफरत और छोटी मानसिकता का हल है। मैं खुश हूं कि दिल्ली के सरकारी स्कूल दुनिया को एक रास्ता दिखा रहे हैं। दुनिया ये जानने के लिए उत्सुक है कि हम अपने हैपीनेस क्लास में क्या कर रहे हैं। 

Web Title: donald trump wife melania trump will visit delhis nanakpura government school

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे