लाइव न्यूज़ :

नेताओं के चक्कर न काटें, पढे़..लिखे को ही मिलेगी नौकरी : खट्टर

By भाषा | Updated: October 14, 2018 00:30 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए भाजपा सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

Open in App

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए भाजपा सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। लोगों को चाहिए कि वे नौकरियों के लिए नेताओं के चक्कर न काटें बल्कि अपने बच्चों को बेहतरीन शिक्षा दिलवाएं। 

खट्टर ने यह बात जींद जिले के तीर्थस्थलों का दौरा करते हुए कही। उन्होंने बराह तीर्थ पर पूजा अर्चना करने के बाद वहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कुरूक्षेत्र की 48 कोस की परिधि में 134 तीर्थस्थल आते हैं। इन सभी तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि 29 तीर्थों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो चुका है और शेष तीर्थों के विकास का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने पुष्कर तीर्थ पोकर खेड़ी स्थल के विकास के लिए दो करोड़ रूपये, अश्विन तीर्थ आसन के लिए दो करोड़ 24 लाख रूपये, सोमतीर्थ पांडू पिण्डारा के लिए दो करोड़ रूपये, वंश मूलक तीर्थ बरसोला के लिए दो करोड़ रूपये, ईक्कस स्थित तीर्थ के लिए एक करोड़ रूपये, रामह्दय तीर्थ रामराए के लिए दो करोड़ 63 लाख रूपये, भूतेश्वर तीर्थ जींद के लिए दो करोड़ रूपये की राशि देने की घोषणा की।  

टॅग्स :मनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दिखाई हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग

भारतक्या है ‘कर्तव्य भवन’?, 6 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, एक ही जगह शास्त्री, कृषि, निर्माण और उद्योग भवन में स्थित कई मंत्रालय होंगे शिफ्ट

भारतDelhi Election Results 2025 Updates: आपको यमुना मईया का श्राप लगा?, यमुना प्रदूषण पर ‘आप’ के बयान पर हुआ हंगामा, हरियाणवी मूल के 10 प्रत्याशी में से 4 जीते, यहां देखें आंकड़े

भारतBirsa Munda Birth Anniversary 2024: दिल्ली के सराय काले खां चौक को मिला नया नाम, अब कहलाएगा बिरसा मुंडा चौक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया