इस्तीफे की अटकलों पर दिव्या स्पंदना ने तोड़ी चुप्पी, नहीं छोड़ा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी का पद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 3, 2018 06:20 PM2018-10-03T18:20:39+5:302018-10-03T18:20:39+5:30

दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या के बारे में खबरें आ रही थीं कि उन्होंने कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है

divya spandana twitter page denies quitting congress social media chief post | इस्तीफे की अटकलों पर दिव्या स्पंदना ने तोड़ी चुप्पी, नहीं छोड़ा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी का पद

फाइल फोटो

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर:कांग्रेस की सोशल मीडिया सेल की संयोजक दिव्या स्पंदना ने अपने पद से इस्तीफा देने की खबर आज (बुधवार) जोरों पर रही। इसी बीच कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया प्रभारी राम्या ने उनके बारे में आ रही खबरों को अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया है। 

टाइम्स की खबर के अनुसार दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या के बारे में खबरें आ रही थीं कि उन्होंने कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है इन खबरों को राम्या ने अफवाह बताते हुए सिरे से खारिज किया है और कहा है कि वह अब भी पार्टी के साथ हैं। दिव्या ने टाइम्स नाउ से बात करते हुए कहा कि वह इस समय छुट्टी पर हैं और गुरुवार को दोबारा ऑफिस ज्वाइन करेंगी।
 
वहीं, खबरों में था कि दिव्या ने राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है। बताया जा रहा है कि वह तीन दिन से दफ्तर नहीं गई हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की आंतरकि कलह को इस इस्तीफे की वजह मानी जा रही है। 

दिव्या ने अपने ट्विटर बायो से भी सोशल मीडिया, AICC को हटा लिया है। इसके बाद से इस खबरों की हवा मिली है।  दिव्या के इस्तीफे की खबर फैली, उन्होंने फिर से अपने ट्विटर बायो को अपडेट किया। अपने ट्विटर में उन्होंने फिर लिखा- अभी वह कांग्रेस की सोशल मीडिया को संभाल रही हैं और इसे वह इन्जॉए कर रही हैं।
 

Web Title: divya spandana twitter page denies quitting congress social media chief post

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे