लाइव न्यूज़ :

चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस के बीच घटने लगी दूरियां, चिराग ने हाजीपुर सीट की जिद छोड़ी, जमुई से ही लड़ने का किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: August 6, 2023 14:35 IST

एनडीए में चिराग पासवान के शामिल होते ही उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के साथ बढ़ी दूरी अब कम होती हुई दिखाई दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देचिराग पासवान के चाचा पशुपति कुमार पारस के साथ बढ़ी दूरियां अब कम होती नजर आ रही हैंचिराग ने जमुई में कहा कि वे अगला लोकसभा चुनाव यहीं से लड़ेंगे और बुढ़ापे तक यहीं रहेंगेबीते दिनों चिराग और उनके चाचा के बीच हाजीपुर सीट को लेकर मची थी सियासी रार

पटना: एनडीए में चिराग पासवान के शामिल होते ही उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के साथ उनकी दूरी अब कम होती हुई दिखाई दे रही है। हाजीपुर सीट को लेकर चाचा और भतीजा के बीच जारी जंग अब थमता नजर आ रहा है। इसकी झलक आज जमुई में देखने को मिली।

अमृत भारत स्कीम के तहत रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की योजना के शिलान्यास कार्यक्रम दौरान चिराग ने जमुई के लोगों को भरोसा दिया कि वे अगले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से यहीं से चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में उनके हाजीपुर या अन्य किसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलबाजी पर पूर्ण विराम लग गया है।

उन्होंने कहा कि वे जवानी में यहां(जमुई) आए हैं और अब बुढ़ापे तक यहीं के रहेंगे। दरअसल चिराग पासवान ने हाल के दिनों में कई बार यह कहा है कि हाजीपुर संसदीय सीट का उनके पिता वर्षों तक संसद में प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। ऐसे में वह चाहते हैं कि उनके चाचा पशुपति पारस अब हाजीपुर की सीट लोजपा (रामविलास) के लिए छोड़ दें।

चाचा और भतीजा के बीच हाजीपुर सीट को लेकर कई बार तीखी बयानबाजी भी हुई। ऐसे में अंदेशा लगाया जा रहा था कि चिराग अगले चुनाव में हाजीपुर सीट से मैदान में उतर सकते हैं। इसे लेकर जमुई में पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाओं का बाजार गर्म है कि चिराग अब जमुई से चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसबीच तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए चिराग ने अब साफ कर दिया कि उनकी जमुई छोड़ने की कोई योजना नहीं है।

चिराग का कहना है कि वे जमुई में युवावस्था में आए थे और यहीं से पहली बार संसद गए थे और अब यहीं से वे बुढ़ापे तक चुनाव लडेंगे। जैसे उनके पिता ने कई दशकों तक हाजीपुर सीट का प्रतिनिधित्व किया वैसे ही वह भी जमुई को लेकर तय कर चुके हैं।

उधर, हाजीपुर में पशुपति कुमार पारस ने कहा कि वह इस सीट को किसी भी कीमत पर छोड़ने वाले नही हैं। वह हर हाल में हाजीपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। ऐसे अब यह कहा जाने लगा है कि एनडीए में आने का बाद चिराग का दिल और मन भी बदल गया है।

टॅग्स :चिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीPashupati Kumar Parasहाजीपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा-गठबंधन में बन चुकी है सहमति 

भारतराजद के पूर्व विधायक ने बिहार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- छत्तीसगढ़ की एक अदालत से जारी है गिरफ्तारी वारंट

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतबिहार में विपक्ष में असंतोष और बड़ी टूट की ओर अग्रसर, चिराग पासवान ने कहा- बंगाल और तमिलनाडु में दिखेगा बदलाव और असम में फिर से NDA सरकार, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?