मस्जिद में छिपाए जाते हैं हथियार, देशद्रोहियों को सिखाएंगे सबक: BJP के वरिष्ठ नेता का विवादित बयान, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 21, 2020 11:07 AM2020-01-21T11:07:00+5:302020-01-21T11:28:11+5:30

इससे पहले  यूपी भाजपा नेता रघुराज सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी करने वालों को जिन्दा दफन कर दूंगा।

Disputed statement of senior karnatka BJP leader bs Yeddyurappa said- Weapons are hidden in mosque, will teach lessons to traitors | मस्जिद में छिपाए जाते हैं हथियार, देशद्रोहियों को सिखाएंगे सबक: BJP के वरिष्ठ नेता का विवादित बयान, जानें पूरा मामला

मस्जिद में छिपाए जाते हैं हथियार, देशद्रोहियों को सिखाएंगे सबक: BJP के वरिष्ठ नेता का विवादित बयान, जानें पूरा मामला

Highlightsप्रदेश के मुख्यमंत्री के करीबी नेताओं में रेणुकाचार्य का नाम भी शामिल है। रेणुकाचार्य के बयान के बाद से राजनीतिक खेमे की सरगर्मी बढ़ गई हैं।

कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एमपी रेणुकाचार्य ने कहा है कि मस्जिद में हथियार छिपाकर रखे जाते हैं और हम इन राष्ट्रविरोधी लोगों को सबक सिखाने का काम करेंगे। रेणुकाचार्य की गिनती पार्टी के वरिष्ठ व प्रदेश के दिग्गज नेताओं में होती है। इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री के करीबी नेताओं में रेणुकाचार्य का नाम भी शामिल है। 

#Breaking | Hate rant by Karnataka BJP MLA.

'Will teach anti-nationals a lesson,' says BJP MLA M. P. Renukacharya.

Imran Khan with more details. Listen in. pic.twitter.com/p0oNKr54XT

— TIMES NOW (@TimesNow) January 21, 2020 ">टाइम्स नाऊ रिपोर्ट के मुताबिक, रेणुकाचार्य के बयान के बाद से राजनीतिक खेमे की सरगर्मी बढ़ गई हैं। वह मौजूदा मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के पॉलिटिकल सेक्रटरी भी हैं। बीजेपी विधायक ने कहा कि यदि उन्हें (मुस्लिमों) पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से चंदा मिल रहा है तो वहीं से लेने दीजिए

आपको बता दें कि इससे पहले  यूपी भाजपा नेता रघुराज सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी करने वालों को जिन्दा दफन कर दूंगा।

नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में यहां एक रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने रविवार को कहा था, ''ये मुट्ठी भर लोग, केवल एक परसेंट लोग, हमारा पैसा देश का पैसा, टैक्स का पैसा खाकर बेईमान, तुम मुर्दाबाद करोगे योगी और मोदी को ! हम तुम को जिंदा दफन कर देंगे। मोदी-योगी देश और प्रदेश को चलाएंगे और ऐसे ही चलाएंगे, जैसे चला रहे हैं।’’

नागरिकता संशोधन कानून प्रचार प्रसार के लिए नुमाइश मैदान में सभा हुई थी जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिरकत की थी। मौर्य से पहले रघुराज सिंह ने मंच संभाला था। सिंह ने कहा, ''तुम दाऊद इब्राहीम का पैसा लेकर हमारे अधिकारियों को घेरोगे, हम घेरने नहीं देंगे। पटक पटक के मारेंगे।''

अलीगढ़ निवासी सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों के प्रदर्शन के परिप्रेक्ष्य में उक्त बातें कहीं। भाजपा ने सिंह के विवादास्पद बयान से दूरी बना ली। भाजपा प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कहा कि सिंह ना तो मंत्री हैं और ना ही विधायक। श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने कहा कि सिंह श्रम विभाग की एक इकाई में सलाहकार हैं। 

English summary :
Disputed statement of senior BJP leader, said- Weapons are hidden in mosque, will teach lessons to traitors


Web Title: Disputed statement of senior karnatka BJP leader bs Yeddyurappa said- Weapons are hidden in mosque, will teach lessons to traitors

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे