लाइव न्यूज़ :

दिलीप कुमार की तबियत में सुधार, कल अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद

By भाषा | Updated: June 9, 2021 17:03 IST

Open in App

मुंबई, नौ जून वरिष्ठ अभिनेता दिलीप कुमार की तबियत में सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।

दिलीप कुमार का इलाज कर रहे छाती रोग विशेषज्ञ डॉ जलील पारकर ने कहा कि उनके फेफड़ों के बाहर जमा तरल पदार्थ को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया है। पारकर ने कहा कि अगर उनकी हालत स्थिर रहती है तो कल उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

दिलीप कुमार (98) को सांस लेने में दिक्कत होने पर रविवार को उपनगरीय खार के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह गैर-कोविड अस्पताल है। जांच से पता लगा था कि उनके फेफड़ों के बाहर तरल पदार्थ एकत्र हो गया था।

पारकर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच उनकी और डॉ नितिन गोखले की मौजूदगी में तरल पदार्थ बाहर निकाला गया। इस दौरान 350 मिलीलीटर तरल पदार्थ बाहर निकाला गया। इस प्रक्रिया के बाद उनकी ऑक्सीजन 100 प्रतिशत थी।

डॉक्टर ने कहा कि इस प्रक्रिया के लिए दिलीप कुमार को सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में ले जाया गया और उन्हें शाम को वापस वार्ड में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

पारकर ने कहा, "अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह कल घर चले जाएंगे।’’

इससे पहले दिन में, कुमार के पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने वृद्ध अभिनेता के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लोगों को उनके स्वास्थ्य की ताजा जानकारी दी।

फारूकी ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘‘आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद... मैंने व्यक्तिगत रूप से डॉ जलील पारकर और डॉ नितिन गोखले से बातचीत की। उन्हें उम्मीद है कि उन्हें (दिलीप कुमार को) कल छुट्टी दे दी जाएगी।’’

‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’, ‘राम और श्याम’ जैसी बहुचर्चित फिल्मों में प्रमुख भूमिका निभाने वाले हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता को पिछले महीने नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार आखिरी बार 1998 में प्रदर्शित फिल्म "किला" में नजर आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल