लाइव न्यूज़ :

आदिवासी विद्रोह पर बनी फ़िल्म "जंगल सत्याग्रह" का शो दिखाएंगे दिग्विजय सिंह, बीजेपी समेत सभी दलों के नेताओं को दिया आमंत्रण

By नईम क़ुरैशी | Updated: January 12, 2025 17:40 IST

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा कि 'जंगल सत्याग्रह' फिल्म केवल एक फिल्म नहीं है बल्कि मध्यप्रदेश के आदिवासी नायकों के अदम्य साहस, त्याग और स्वाभिमान की जीवंत गाथा है।

Open in App

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा बैतूल अंचल के आदिवासी नायकों द्वारा 1930 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल और ज़मीन के लिए किये गए संघर्ष पर आधारित फिल्म ”जंगल सत्याग्रह“ का भोपाल में प्रदर्शन रखा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज यहाँ बयान जारी करते हुए कहा कि 'जंगल सत्याग्रह' फिल्म केवल एक फिल्म नहीं है बल्कि मध्यप्रदेश के आदिवासी नायकों के अदम्य साहस, त्याग और स्वाभिमान की जीवंत गाथा है। यह फिल्म हमें याद दिलाती है कि कैसे मध्यप्रदेश के आदिवासी नायकों ने 1930 में अंग्रेजी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद कर अपने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दे दी। 

पूर्व सीएम ने बताया कि इस फ़िल्म में बैतूल अंचल के क्रांतिकारी आदिवासी नायक सरदार गंजन सिंह कोरकू, सरदार विष्णु सिंह गोंड, ठाकुर मोहकम सिंह, रामजी कोरकू एवं जुगरू गोंड द्वारा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ किये गए संघर्ष को दिखाया गया है वहीँ गैर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी कांग्रेस नेता दीपचंद गोठी, बिहारी लाल पटेल, डॉ शारदा प्रसाद, पुरषोत्तम बालाजी अम्बेकर की भूमिका भी अहम थी। 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जंगल सत्याग्रह फ़िल्म के लेखक एवं डायरेक्टर प्रदीप उइके को बधाई देते हुए कहा कि मैं बधाई देता हूँ डॉ प्रदीप उइके जी को जो कि बैतूल के एक सुशिक्षित आदिवासी हमारे भाई है उन्होंने जंगल सत्याग्रह पर एक फीचर फ़िल्म बनाई है। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूँ कि ये पहला प्रयास है हमारे आदिवासी भाइयों का जहाँ उन्होंने अपने ही प्रयासों से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ ही नहीं लेकिन आदिवासियों के हित में एवं उनके बलिदानी इतिहास के सम्बन्ध में उन्होंने ये फ़िल्म बनाई है।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस पूरे आयोजन को राजनीति से दूर रखा है इसीलिए उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के समस्त विधायकों एवं नेताओं को आमंत्रित किया है तो वहीँ मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित भाजपा के समस्त विधायकों एवं नेताओं को भी आमंत्रित किया है।

 "जंगल सत्याग्रह" फ़िल्म के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का प्रयास है कि मध्यप्रदेश के आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और देश प्रेम को जनमानस तक पहुँचाया जाए। पूर्व सीएम ने लोगों से अपील की है कि वे "जंगल सत्याग्रह" फ़िल्म के प्रदर्शन के इस आयोजन में अवश्य भाग लें। फ़िल्म का प्रदर्शन मध्यप्रदेश विधानसभा भवन के मानसरोवर सभागार में 13 जनवरी सोमवार को प्रातः 11 बजे रखा गया है, जिसमें विधानसभा के गेट क्रमांक 5 से बिना किसी पास के सीधे प्रवेश हो सकेगा।

टॅग्स :दिग्विजय सिंहMadhya Pradeshकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल