लाइव न्यूज़ :

राकांपा में मतभेदः इस्तीफा देकर नौंटकी किए थे अजीत पवार, पार्टी को चुनावी लाभ नहीं मिला: भुजबल

By भाषा | Updated: October 15, 2019 20:23 IST

उन्होंने कहा कि ‘भावनात्मक आधार’ पर अजीत द्वारा दिये गये इस्तीफे से शरद पवार के कदम से ‘ध्यान’ बंट गया, अन्यथा इस अहम चुनाव से पहले राकांपा को बहुप्रतीक्षित राजनीतिक फायदा मिलता। अजीत ने एक खबरिया चैनल से कहा था कि कुछ राकांपा नेताओं की ‘जिद’ के चलते 2000 में शिवसेना बाल ठाकरे की गिरफ्तारी हुई जो एक ‘गलती’ थी।

Open in App
ठळक मुद्देभुजबल ने कहा कि वह विधायक के रूप में इस्तीफा देने के लिए दो और दिनों तक इंतजार कर लेते।उन्होंने कहा, ‘‘ (27 सितंबर को) इस्तीफा देने की क्या बाध्यता थी जब पवार ने घोषणा कर दी थी कि वह मुम्बई में ईडी कार्यालय जायेंगे।

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले असंतोष से जूझ रही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में मतभेद मंगलवार को खुलकर सामने आ गया जब वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने बारामती के विधायक अजीत पवार को पिछले महीने उस दिन इस्तीफा देने के लिए खरी खोटी सुनायी जिस दिन शरद पवार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय जाने वाले थे।

उन्होंने कहा कि ‘भावनात्मक आधार’ पर अजीत द्वारा दिये गये इस्तीफे से शरद पवार के कदम से ‘ध्यान’ बंट गया, अन्यथा इस अहम चुनाव से पहले राकांपा को बहुप्रतीक्षित राजनीतिक फायदा मिलता। अजीत ने एक खबरिया चैनल से कहा था कि कुछ राकांपा नेताओं की ‘जिद’ के चलते 2000 में शिवसेना बाल ठाकरे की गिरफ्तारी हुई जो एक ‘गलती’ थी।

वैसे अजीत ने शिवसेना के पूर्व नेता भुजबल का नाम नहीं लिया जो उस समय (बाल ठाकरे को गिरफ्तार किये जाने के समय) कांग्रेस-राकांपा सरकार में गृह मंत्री थे। भुजबल ने एक खबरिया चैनल से कहा कि उनकी शिवसेना संस्थापक को ‘मुश्किल’ में डालने की मंशा कभी नहीं रही। उन्होंने कहा, ‘‘बाल ठाकरे को गिरफ्तार करने का मुद्दा उसी समय ही खत्म हो गया था। मैंने श्रीकृष्णा आयोग द्वारा मुम्बई दंगे पर तैयार की गयी फाइल पर दस्तखत किये थे।

बी आर अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी मामले में मुझे क्लीनचिट मिल जाने के बावजूद इस विषय पर सामना में एक खबर छपने के बाद मैंने (ठाकरे के विरुद्ध) मानहानि का मामला दर्ज किया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने बाद में वह मामला वापस ले लिया था। उसके बाद मुझे बालासाहब और उद्धव ठाकरे ने ‘मातोश्री’ आने के लिए निमंत्रित किया था। मैं वहां अपने परिवार के सदस्यों के साथ गया था और वहां करीब तीन चार घंटे रहा।’’

शरद पवार के भतीजे अजीत के अचानक इस्तीफे पर भुजबल ने कहा कि वह विधायक के रूप में इस्तीफा देने के लिए दो और दिनों तक इंतजार कर लेते। उन्होंने कहा, ‘‘ (27 सितंबर को) इस्तीफा देने की क्या बाध्यता थी जब पवार ने घोषणा कर दी थी कि वह मुम्बई में ईडी कार्यालय जायेंगे।

वह (अजीत) कहते हैं कि वह भावुक व्यक्ति हैं। लेकिन वह दो और दिन अपनी भावना पर नियंत्रण कर लेते। उस दिन शरद पवार के प्रति भारी जनसमर्थन था, लेकिन उनके (अजीत के) कृत्य से उस दिन ध्यान बंट गया। मुझे अचरच होता है कि इससे किसे फायदा हुआ।’’

अजीत के इस्तीफे से पवार परिवार में दरार की अटकलें लगने लगी थीं। बाद में अजीत ने स्पष्ट किया था कि वह यह देखकर दुखी थे कि उनके चाचा को ‘उनकी वजह से’ महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले में ‘गलत तरीके से’ फंसाया जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय ने इस कथित घोटाले के सिलसिले में अजीत, शरद पवार और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। धनशोधन के एक मामले में जमानत पर चल रहे भुजबल नासिक जिले के यवला विधानसभा क्षेत्र से राकांपा उम्मीदवार हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारअजीत पवारशिव सेनाबाल ठाकरेउद्धव ठाकरेUddhav Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव