लाइव न्यूज़ :

सपा और बसपा ने इन दो लोकसभा सीटों के चुनाव को लेकर खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

By भाषा | Updated: July 6, 2019 06:01 IST

पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने अपने वकील एन के पांडेय के जरिए दायर इस याचिका में संघमित्रा के निर्वाचन को चुनौती देने के लिए मतगणना में अनियमितताओं सहित कई आरोप लगाये हैं।

Open in App

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता एवं पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य के बदायूं संसदीय क्षेत्र से निर्वाचन को शुक्रवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में चुनौती दी। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री संघमित्रा ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बदायूं सीट से सपा के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को शिकस्त दी थी।पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने अपने वकील एन के पांडेय के जरिए दायर इस याचिका में संघमित्रा के निर्वाचन को चुनौती देने के लिए मतगणना में अनियमितताओं सहित कई आरोप लगाये हैं। याचिका दायर करते समय धर्मेंद्र यादव नियम के मुताबिक रजिस्ट्रार जनरल के समक्ष स्वयं मौजूद थे।इस बीच, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार रंगनाथ मिश्रा ने भी शुक्रवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर भाजपा उम्मीदवार रमेश चंद बिंद के भदोही लोकसभा सीट से निर्वाचन को चुनौती दी।मिश्रा ने अपनी याचिका में कहा है कि विजेता उम्मीदवार का नामांकन पत्र नियम के अनुसार प्रस्तुत नहीं किया गया था और गलत तरीके से इसे स्वीकार भी कर लिया गया। नियम के मुताबिक, चुनाव से संबंधित इन सभी याचिकाओं को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और वह इन याचिकाओं पर सुनवाई के लिए पीठ नामित करेंगे। 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन