गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार दिखाई गई 'धनुष तोप', जानें इसकी खासियत

By भाषा | Published: January 26, 2020 01:07 PM2020-01-26T13:07:43+5:302020-01-26T13:07:43+5:30

'Dhanush GUN' shown for the first time in Republic Day parade, know its ability and specialty | गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार दिखाई गई 'धनुष तोप', जानें इसकी खासियत

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार दिखाई गई 'धनुष तोप', जानें इसकी खासियत

Highlightsअधिकतम 36.5 किलोमीटर दूरी की मारक क्षमता वाली इस तोप में स्वचालित बंदूक अलाइनमेंट और पोजिशनिंग की क्षमता है। इस तोप को सेना की भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाया गया है। 

राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में रविवार को पहली बार ‘धनुष’ तोप का प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन कैप्टन मृगांक भारद्वाज की कमान में किया गया। 155एमएम/45 कैलीबर धनुष तोप को होवित्जर तोप की तरह डिजाइन किया गया है। यह आयुध निर्माणी बोर्ड द्वारा स्वदेश निर्मित है।

अधिकतम 36.5 किलोमीटर दूरी की मारक क्षमता वाली इस तोप में स्वचालित बंदूक अलाइनमेंट और पोजिशनिंग की क्षमता है। इस तोप को सेना की भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाया गया है। 

गणतंत्र दिवस:  डीआरडीओ की ए-सैट हथियार प्रणाली गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनी

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की उपग्रह रोधी (ए-सैट) हथियार प्रणाली रविवार को गणतंत्र दिवस की परेड का हिस्सा बनी। किसी भी देश की आर्थिक और सैन्य सर्वोच्चता के लिए अंतरिक्ष महत्वपूर्ण आयाम है और इसमें ए-सैट हथियार आवश्यक रणनीतिक प्रतिरोध प्रणाली में अहम भूमिका निभाता है।

पिछले साल मार्च में डीआरडीओ ने भारत के पहले ए-सैट मिशन ‘मिशन शक्ति’ को लॉन्च किया था। यह भारत का पहला ए-सैट मिशन है जो विरोधी उपग्रहों को मार गिराने की भारत की क्षमता का प्रदर्शन करता है। इसके लॉन्च के बाद इस क्षमता को रखने वाले अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों की सूची में भारत शामिल हो गया था।

Web Title: 'Dhanush GUN' shown for the first time in Republic Day parade, know its ability and specialty

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे