धामनगर विधानसभा उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी सूरज 3261 वोट से आगे, ओडिशा में लग सकता है बीजद को झटका!, जानें कांग्रेस, नोटा और निर्दलीय का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 6, 2022 11:31 AM2022-11-06T11:31:05+5:302022-11-06T12:05:38+5:30

Dhamnagar Assembly by-election: धामनगर सीट पर इकलौती महिला उम्मीदवार बीजद की अबंती दास हैं, इस सीट पर भाजपा विधायक बिष्णु चरण सेठी के निधन के कारण उपचुनाव हुआ। भाजपा ने सेठी के बेटे सूर्यबंशी सूरज को मैदान में उतारा है। 

Dhamnagar Assembly by-election BJP candidate Suryavanshi Suraj leading by 3261 votes May be setback to BJD in Odisha | धामनगर विधानसभा उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी सूरज 3261 वोट से आगे, ओडिशा में लग सकता है बीजद को झटका!, जानें कांग्रेस, नोटा और निर्दलीय का हाल

सूरज ने शुरुआती दौर की मतगणना के बाद 18181 और दास ने 14920 मत हासिल किए हैं।

Highlightsसूर्यबंशी सूरज 3261 से आगे हैं। निर्वाचन ओयाग के रुझान से यह जानकारी मिली है।सूरज ने शुरुआती दौर की मतगणना के बाद 18181 और दास ने 14920 मत हासिल किए हैं।

भद्रकः ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर बीजू जनता दल (बीजद) को झटका लग सकता है। ओडिशा की धामनगर सीट पर उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। भाजपा का तेलंगाना में मुकाबला तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) से, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से और ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) से है।

ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सूर्यवंशी सूरज ने बीजू जनता दल (बीजद) की प्रत्याशी एवं अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंबाती दास पर 3,261 मतों की बढ़त बना ली है। निर्वाचन ओयाग ने यह जानकारी दी।

आयोग के अनुसार, सूरज ने शुरुआती चार दौर की मतगणना के बाद 18,181 और दास ने 14,920 मत हासिल किए हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार बाबा हरेकृष्णा सेठी को 557 मत मिले हैं। एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

धामनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को 68.98 फीसदी मतदान हुआ था। यह सीट 19 सितंबर को भाजपा विधायक बिष्णु चरण सेठी के निधन के कारण रिक्त हुई थी। धामनगर सीट पर इकलौती महिला उम्मीदवार बीजद की अबंती दास हैं, इस सीट पर भाजपा विधायक बिष्णु चरण सेठी के निधन के कारण उपचुनाव हुआ। भाजपा ने सेठी के बेटे सूर्यबंशी सूरज को मैदान में उतारा है। 

Web Title: Dhamnagar Assembly by-election BJP candidate Suryavanshi Suraj leading by 3261 votes May be setback to BJD in Odisha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे