लाइव न्यूज़ :

VIDEO: 18 महीने में इंडिगो के 69 विमानों का इंजन फेल, हर बार अमेरिकी कंपनी PW के एयरक्राफ्ट में ही आई खराबी

By स्वाति सिंह | Updated: March 13, 2018 18:13 IST

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इंडिगो और गो एयर एयरलाइंस के A320 विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है।

Open in App

नई दिल्ली, 13 मार्च: इंजन में खराबी की वजह से मंगलवार को इंडिगो एयरलाइन और गोएयर की 65 फ्लाइट्स को रद्द किया गया है। इसके साथ ही डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इंडिगो और गो एयर एयरलाइंस के A320 विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फैसला डीजीसीए ने ह्विटनी इंजन के होने वाले खराबी को ध्यान में रखकर लिया है। डीजीसीए ने जिन विमानों पर रोक लगाई है वे ए-320 नियो विमान बताए जा रहे हैं। इन विमानों में प्रैट एंड व्हिटनी (पीडब्ल्यू) इंजन लगा हुआ है।

VIDEO: US-बांग्ला एयरलाइंस विमान क्रैश में 50 यात्रियों की जान गई, राहुल गांधी ने जताया शोक

डीजीसीए ने सोमवार को जारी किए बयान में बताया था कि सुरक्षा कारणों के चलते ऐसे सभी ए-320 नियो विमानों का परिचालन तत्काल प्रभाव से रोका दिया गया है, जिनमें 450 से ज्यादा ईएसएन क्षमता वाले पीडब्ल्यू-1100 इंजन लगे हैं। इसके अलावा डीजीसीए ने इंडिगो और गोएयर के विमानों के परिचालन में रोक के साथ ही दोनों एयरलाइंस कंपनियों को कहा है कि अगर उनके स्टॉक में और भी पीडब्ल्यू-1100 इंजन हैं, तो किसी भी सूरत में उनका उपयोग नहीं किया जाए।

काठमांडु से पहले इन विमान हादसों ने दहला दिया था दुनिया को

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक साल बीते 18 महीने में इंडिगो के 69 विमानों का इंजन फेल हो चुका है और खराबी वाले विमान सभी A320 नियो वर्जन के हैं। यह एयरबस द्वारा 2016 में भारत को डिलीवर हुआ था 

केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने बताया, "विमानों के PW1100 इंजन दोषपूर्ण हैं। दुनिया में ऐसे सिर्फ 43 इंजन ही इस्‍तेमाल हो रहे हैं, जिनमें से 19 भारत में हैं। ये सभी इंजन भारत में यात्री हवाई सुविधा देने वाली एयरलाइंस इंडिगो और गो एयर इस्‍तेमाल कर रही हैं, लेकिन सरकार जब तक इन इंजनों को तकनीकी जांच में सुरक्षित घोषित नहीं कर देती तब तक इनका इस्‍तेमाल नहीं किया जा सकता।"

न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक एयरलाइन ने मंगलवार को अपने आधिकारिक बयान में कहा, "इंडिगो ने सुरक्षा के मद्देनजर डीजीसीए के निर्देश के बाद अपने कुछ उड़ानों का संचालन रद्द कर दिया है। हम यह समझते हैं कि इससे हमारे कुछ यात्रियों को परेशानी होगी, हमने उसी गंतव्य के लिए कई उड़ानों की व्यवस्था की है। हम सभी प्रभावित यात्रियों के लिए सक्रिय रूप से दूसरे उड़ानों की व्यवस्था कर रहे हैं।"गोएयर के एक प्रवक्ता ने कहा, "गो एयर डीजीसीए के उस आदेश को मानने के लिए बाध्य है जिसमें पीडब्ल्यू जीटीएफ इंजन विमानों का संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इस वजह से हमें आठ केंद्रों पर कुछ उड़ानों को रद्द करना पड़ा। इससे प्रभावित लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। लोगों को कम परेशानी हो, इसके लिए निशुल्क में टिकट रद्द करने, दोबारा बुकिंग करने की सुविधा दी गई है।"

टॅग्स :इंडिगोफ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया