Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, माघ मेले से सामने आईं तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Published: March 1, 2022 09:59 AM2022-03-01T09:59:57+5:302022-03-01T10:00:31+5:30

महाशिवरात्रि के मौके पर लोगों ने प्रयागराज के संगम तट पर पूजा की और स्नान किया। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन यानी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। 

Devotees took holy dip and offered prayers on occasion of Mahashivratri at Magh Mela of Prayagraj early morning today | Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, माघ मेले से सामने आईं तस्वीरें

Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, माघ मेले से सामने आईं तस्वीरें

Highlightsमहाशिवरात्रि के मौके पर लोगों ने प्रयागराज के संगम तट पर पूजा की और स्नान किया।महाशिवरात्रि का व्रत फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को किया जाता है।

Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि का व्रत फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को किया जाता है। हालांकि, पूरे साल में किसी भी दिन भक्त भगवान शिव की आराधना कर सकते हैं। मगर महाशिवरात्रि का एक अलग महत्व होता है क्योंकि इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है। 

बता दें कि देशभर में महाशिवरात्रि के पर्व की धूम शुरू हो चुकी है। महाशिवरात्रि को हिंदू धर्म में बहुत बड़ा दिन माना जाता है। देशभर में इस बार भी धूमधाम से महाशिवरात्रि पर्व को मनाया जा रहा है। ऐसे में प्रयागराज के माघ मेले में आज सुबह महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु स्नान कर पूजा अर्चना करते नजर आए। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन यानी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। 

महाशिवरात्रि 2022: शुभ मुहूर्त

चतुर्दशी तिथि प्रारंभ -  01 मार्च को तड़के 03 बजकर 16 मिनट से

चतुर्दशी तिथि समाप्त - 02 मार्च को रात रात 01:00 बजे तक 

शुभ मुहूर्त - दोपहर 12:10 बजे से दोपहर 12:57 बजे तक

निशिता काल मुहूर्त -- रात 12:08 बजे से लेकर देर रात 12:58 बजे तक 

व्रत का पारण मुहूर्त - 02 मार्च को प्रात: 06:45 बजे 

Web Title: Devotees took holy dip and offered prayers on occasion of Mahashivratri at Magh Mela of Prayagraj early morning today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे