लाइव न्यूज़ :

सीएम पद की शपथ लेने के बाद बोले फड़नवीस, 'खिचड़ी नहीं महाराष्ट्र को चाहिए स्थिर सरकार', शिवसेना पर कसा तंज

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 23, 2019 09:27 IST

महाराष्ट्र में शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी राकांपा के समर्थन से मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर भाजपा के देवेंद्र फड़णवीस की वापसी के साथ ही महीने भर से चल रहे राजनीतिक गतिरोध का नाटकीय रूप से अंत हो गया। राकांपा नेता अजित पवार ने यहां राज भवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पवार राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार को महाराष्ट्र के क्रमश मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शनिवार को बधाई दी।

भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस ने शनिवाप (23 नवंबर) को राज भवन में दूसरे कार्यकाल के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पवार राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे हैं। देवेंद्र फड़नवीस एक बार फिर मुख्यमंत्री बन गए हैं। मुख्यमंत्री का शपथ लेने के बाद फड़नवीस ने कहा कि महाराष्ट्र को स्थिर सरकार देने की जरूरत थी और इसीलिए एनसीपी साथ आई है। उन्होंने कहा , 'महाराष्ट्र को स्थिर सरकार चाहिए नाकी खिचड़ी सरकार।'

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद फड़नवीस ने शिवसेना पर भी तंज कसा है। फड़नवीस ने कहा है कि शिवसेना अगर सही होती तो ऐसी नौबत नहीं आती। 

फड़नवीस ने कहा, 'महाराष्ट्र की जनता ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया था। हमारे साथ लड़ी शिवसेना ने उस जनादेश को नकार कर दूसरी जगह गठबंधन बनाने की कोशिश की, जिसकी वजह से हालात खराब हुए। महाराष्ट्र को स्थायी सरकार देने का फैसला करने के लिए अजीत पवार को धन्यवाद। राज्यपाल ने सरकार बनाने का निमंत्रण दिया। मैंने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।'

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019देवेंद्र फड़नवीसअजीत पवारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन