लाइव न्यूज़ :

बच्चों के लिए देवदत्त पटनायक का जन्माष्टमी उपहार, लेकर आए कृष्ण के जीवन पर आधारित एक नई पुस्तक

By भाषा | Updated: August 29, 2021 15:10 IST

Open in App

पौराणिक कथाकार देवदत्त पटनायक पाठकों की एक नई पीढ़ी के लिए कृष्ण की कहानी पर आधारित एक नई पुस्तक लेकर आए हैं, जिसमें काफी रंगीन तस्वीरें हैं और कृष्ण की सभी लीलाओं का वर्णन है। जन्माष्टमी के अवसर पर पेंगुइन रैंडम हाउस इंप्रिंट पफिन ने "श्याम, आवर लिटिल कृष्णा" प्रकाशित किया है। एक सुलभ प्रारूप में डिज़ाइन की गई यह पुस्तक माता-पिता को अपने बच्चे को कृष्ण की कहानियों से परिचित कराने में मदद करेगी और यह सोते समय पढ़ने के एक आदर्श तरीका के रूप में भी काम करेगी। पफिन के अनुसार, "श्याम, आवर लिटिल कृष्णा" जन्माष्टमी का एक बड़ा उपहार है, जो एक संपूर्ण पारिवारिक पाठ का अनुभव है और "श्याम : एन इलस्ट्रेटेड रीटेलिंग ऑफ द भागवत" के लिए एक सहायक पुस्तक होगी, जिसका लेखन भी पटनायक ने ही किया है। पुस्तक में 40 से अधिक रंगीन कलाकृतियां हैं। पुस्तक बहुत ही स्पष्ट भाषा में कृष्ण के बचपन की कहानी बताती है और जैसे-जैसे वह बड़े हुए, सभी ने महसूस किया कि वह कोई साधारण बालक नहीं थे। पटनायक लिखते हैं, "वह पृथ्वी पर भगवान हैं। एक देवता जिसने इंसानों को प्यार करना सिखाया। अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से लोग श्याम की पूजा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनरवणे की किताब जानबूझकर लीक की गई..., दिल्ली पुलिस का एक्शन, जानें क्या कुछ कहा...

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी