लाल किला हिंसा मामले में वांछित आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

By भाषा | Published: February 10, 2021 02:51 PM2021-02-10T14:51:10+5:302021-02-10T14:51:10+5:30

Desired accused in Red Fort violence case arrested from Punjab | लाल किला हिंसा मामले में वांछित आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

लाल किला हिंसा मामले में वांछित आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 10 फरवरी गणतंत्र दिवस पर लाल किला हिंसा मामले में वांछित एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस विशेष प्रकोष्ठ के उत्तरी रेंज की टीम ने इकबाल सिंह को मंगलवार रात पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया। उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था।

विशेष प्रकोष्ठ ने सोमवार को लाल किला हिंसा मामले में मुख्य आरोपी अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया। सिद्धू लाल किला हिंसा मामले का ‘‘मुख्य साजिशकर्ता’’ है।

प्रदर्शनकारियों को भड़काने के आरोपी बूटा सिंह, सुखदेव सिंह, जजबीर सिंह और इकबाल सिंह पर 50-50 हजार रुपये का इनाम है।

इनमें सिद्धू, इकबाल सिंह और सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर परेड के दौरान हजारों प्रदर्शनकारियों की 26 जनवरी को पुलिस से भिड़ंत हो गयी थी। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर के साथ राजधानी के विभिन्न इलाकों में आ गए थे और कुछ प्रदर्शनकारी लाल किला पहुंच गए। उनमें से कुछ लोगों ने लाल किला में ध्वज स्तंभ पर धार्मिक झंडा भी लगा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Desired accused in Red Fort violence case arrested from Punjab

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे