डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का फरलो हुआ खत्म, पहुंचा वापस सुनारिया जेल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: February 28, 2022 04:57 PM2022-02-28T16:57:23+5:302022-02-28T17:02:33+5:30

राम रहीम की जेल वापसी के मामले में रोहतक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि डेरा प्रमुख को सोमवार की दोपहर में पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था में गुरुग्राम से रोहतक जिले की सुनारिया जेल में पहुंचाया गया। राम रहीम फरलो मिलने के बाद बीते 7 फरवरी से जेल से बाहर था।

Dera Sacha Sauda chief Ram Rahim's furlough ends, reaches back to Sunaria jail | डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का फरलो हुआ खत्म, पहुंचा वापस सुनारिया जेल

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का फरलो हुआ खत्म, पहुंचा वापस सुनारिया जेल

Highlightsराम रहीम सुनारिया जेल में दो महिला शिष्यों के साथ रेप के मामले में 20 साल की सजा काट रहा हैकेंद्र सरकार ने राम रहीम को 21 दिनों की फरलो के दौरान जेड प्लस की सुरक्षा दी थीविपक्षी दलों का आरोप था कि पंजाब चुनाव से कारण राम रहीम को फरलो और जेड-प्लस सुरक्षा मिली है

चंडीगढ़: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह तीन हफ्ते की फरलो के बाद सोमवार को रोहतक की सुनारिया जेल में वापस चला गया। गुरमीत राम रहीम सिरसा स्थित डेरा आश्रम में दो महिला शिष्यों के साथ रेप के मामले में 20 साल के जेल की सजा काट रहा है। साल 2017 में पंचकुला में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने राम रहीम को इस मामले में दोषी ठहराया था।

राम रहीम की जेल वापसी के मामले में रोहतक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि डेरा प्रमुख को सोमवार की दोपहर में पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था में गुरुग्राम से रोहतक जिले की सुनारिया जेल में पहुंचाया गया। राम रहीम फरलो मिलने के बाद बीते 7 फरवरी से जेल से बाहर थे।

इस बीच केंद्र सरकार ने डेरा प्रमुख राम रहीम को 21 दिनों की फरलो के दौरान जेड प्लस की सुरक्षा प्रदान की थी। केंद्र सरकार का कहना ता कि राम रहीम को "खालिस्तान समर्थकों" से जीवन का खतरा है, वहीं कई कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया था और कहा था कि पंजाब चुनाव से मद्देनजर सरकार ने राम रहीम को फरलो पर रिहाई और जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी है।

इस मामले में विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए हरियाणा सरकार ने कहा था कि चूंकि राम रहीम खतरनाक किस्म के सजायाफ्ता नहीं हैं इसलिए उन्हें फरलो पर रिहा किया गया है।

वहीं विपक्षी दलों का कहना था कि चूंकि राम रहीम का प्रभाव पंजाब के बठिंडा, संगरूर, पटियाला और मुक्तसर जैसे शहरों में है और वो मतदाताओं को प्रभावित कर सकते हैं। इस कारण से हरियाणा सरकार ने जानबूझ कर राम रहीम को जेल से बाहर आने के लिए फरलो दिया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राम रहीम को फरलो का पंजाब चुनाव से कनेक्शन से जोड़े जाने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा था,  "मुझे लगता है कि यह महज एक संयोग है और इसका पंजाब चुनाव से कोई संबंध नहीं है।"

मालूम हो कि पिछले साल कोर्ट ने डेरा प्रमुख राम रहीम को चार अन्य लोगों के साथ साल 2002 में हुए डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या का दोषी ठहराया था। उसके पहले साल 2019 में राम रहीम को तीन अन्य लोगों के साथ 6 साल पहले पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के लिए दोषी ठहराया जा चुका है। 

Web Title: Dera Sacha Sauda chief Ram Rahim's furlough ends, reaches back to Sunaria jail

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे