लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई लंबित : कटारिया

By भाषा | Updated: February 12, 2021 19:30 IST

Open in App

जयपुर, 12 फरवरी राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार अधिकारियों के 279 मामले कार्रवाई के लिये विभागीय स्वीकृति के लिए लंबित हैं।

विधानसभा में शून्यकाल के दौरान कटारिया ने शुक्रवार को कहा, ‘‘सारा देश इस बारे में बहुत ही प्रसन्नता महसूस करता है कि वास्तव में राजस्थान का भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इस प्रकार संगीन केस बनाने की भी हिम्मत जुटाता है। उसके कारण से तो उसकी सारी टीम को मैं अपनी ओर से और आप सभी सदस्यों की ओर से उनका धन्यवाद करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि राजस्थान की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जिस प्रकार के प्रकरण पिछले वर्षो में दर्ज किए और जिस प्रकार के लोगो पर उन्होंने शिकंजा कसा वह राज्य के लिये बहुत ही सौभाग्य की बात है।

कटारिया ने कहा कि सारे राजस्थान के लोगों के मन में बहुत ही खुशी और विश्वास होता है कि हां वास्तव में भ्रष्टाचार जिसको सरकार यह कहती है कि हम 'जीरो टॉलरेंस' की बात करते है शब्द बहुत अच्छा लगता है जीरो टॉलरेंस का लेकिन जब इसकी हकीकत के अंदर जाने का प्रयास करते है तो इसमें कुछ कमियां नजर आती हैं।

सदन में कटारिया ने कहा कि वर्ष 2013 से 2021 तक 279 मामले आज भी इसलिये लंबित पड़े हैं कि विभाग उसमें अपनी स्वीकृति हां और ना नहीं दे पा रहा है उसके कारण से लंबित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?