रांची में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर आरपीएन सिंह के खिलाफ प्रदर्शन

By भाषा | Published: September 4, 2021 01:42 AM2021-09-04T01:42:13+5:302021-09-04T01:42:13+5:30

Demonstration against RPN Singh at Congress State Office in Ranchi | रांची में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर आरपीएन सिंह के खिलाफ प्रदर्शन

रांची में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर आरपीएन सिंह के खिलाफ प्रदर्शन

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी के मामलों के प्रभारी आरपीएन सिंह के पहुंचने पर उनके विरोध में प्रदर्शन हुआ और नारेबाज़ी की गई। दोपहर लगभग एक बजे जब सिंह यहां शहीद चौक स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे तो विरोधी खेमे के लोग उनके खिलाफ झंडा-बैनर के साथ प्रदर्शन एवं नारेबाजी करने लगे। हालांकि कांग्रेस के नेता यह अब तक नहीं साफ कर सके हैं कि यह प्रदर्शन किसने कराया और इसका क्या उद्देश्य था। जब सिंह प्रेस को संबोधित कर रहे थे उसी समय विरोधी लोगों ने उनका पुतला दहन कर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने विरोध करने वाले लोगों को वहां से खदेड़ा लेकिन प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए कांग्रेस कार्यालय पर तनाव का माहौल बन गया। इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, ‘‘प्रदर्शन करने वालों की पहचान की जा रही है और उन सभी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।” गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही प्रदेश कांग्रेस की नई टीम का गठन हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Demonstration against RPN Singh at Congress State Office in Ranchi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Congress State Office